एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव के बयानों पर भड़के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कहा- 'इनका हाजमा हुआ खराब'

Keshav Prasad Maurya: यूपी की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विरोधी दलों द्वारा महाकुंभ को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया और कहा कि ऐसे लोग अपनी पार्टी को रसातल में ले जा रहे हैं.

Keshav Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महाकुंभ को लेकर उठाए जा रहे सवालों को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता खुशी से झूम रही है, चारों और विकास कार्य दिखाई दे रहा है लेकिन ये सब देखकर उनका हाजमा खराब हो गया है. मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव हों या ममता बनर्जी जो भी कुंभ का विरोध कर रहा है वो अपनी पार्टी को रसातल में ले जा रहा है. 

डिप्टी सीएम ने कहा कि "समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के लोग ज्ञान न दे तो अच्छा है. जिस तरह से देश प्रदेश की सेवा हो रही है. देश-प्रदेश की जनता खुशी से झूम रही है, विकास का कार्य दिखाई दे रहा है. ये समाजवादी पार्टी को दिखाई नहीं दे रहा है उनका हाजमा खराब है. कुंभ की सफलता से ये जैसे विक्षिप्त अवस्था में पहुंच गए हैं बार-बार कुंभ..कुंभ करते हैं." 

केशव मौर्य की विरोधियों पर हमला
केशव मौर्य ने आगे कहा कि कुंभ इतना सफल हुआ उसका स्वागत करिए. आप यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री हो, यहां के सांसद हो.. एक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो लेकिन, उनकी तुष्टिकरण की राजनीति इसमें नहीं सधती इसलिए वो ऐसी बात करते हैं. चाहे अखिलेश यादव हो या ममता बनर्जी या फिर मल्लिकार्जुन खडगे हों जो कुंभ का विरोध कर रहे हैं वो अपने आप को और अपनी पार्टी को रसातल की ओर ले जा रहे हैं. 

इससे पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विरोधी दलों के नेताओं का आड़े हाथों लिया था उन्होंने पोस्ट किया- 'श्री अखिलेश यादव और सुश्री ममता बनर्जी को सिर्फ माफिया, मोहर्रम, मौलाना और मुस्लिम तुष्टीकरण पसंद है, इसलिए उन्हें भारतीय संस्कृति के विराट स्वरूप महाकुंभ से चिढ़ हो रही है. महाकुंभ को “मृत्युकुंभ” कहना करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान है. इस तरह के बयान विक्षिप्त मानसिकता को प्रदर्शित करता है.'

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार महाकुंभ को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तो महाकुंभ को मृत्युकुंभ तक बता दिया. उनके इस बयान को लेकर काफी विवाद हो गया है. बीजेपी समेत तमाम साधु-संतों और धार्मिक गुरुओं ने इस वक्तव्य पर नाराजगी जाहिर की है.  

क्या महाकुंभ 2025 वाकई 144 वर्षों बाद हो रहा है? पहले भी हो चुके हैं ऐसे दावे, जानें क्या है सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget