एक्सप्लोरर

Axis Securities Top Picks: 16 स्टॉक्स आपको 2025 में बना देंगे अमीर! इन लार्ज-मिड-स्मॉल कैप शेयरों को शामिल कर लें पोर्टफोलियो में

Axis Securities Top Stock Picks For 2025: एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च नोट के मुताबिक भारतीय इक्विटी अगले दो से तीन सालों तक डबल डिजिट रिटर्न देते रहेंगे और ये 16 स्टॉक्स जोरदार रिटर्न दे सकते हैं.

Axis Securities Top Picks For 2025: साल 2024 में एक्सिस सिक्योरिटीज ने जो स्टॉक्स चुने थे उसने निवेशकों को 25.4 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 में केवल 8.8 फीसदी की ही तेजी देखने को मिली. यानी इंडेक्स के मुकाबले एक्सिस सिक्योरिटीज के स्टॉक्स के बास्केट ने 16.6 फीसदी ज्यादा रिटर्न दिया है. एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक मई 2020 के बाद उसके टॉप पिक्स बॉस्केट ने 330 फीसदी का रिटर्न दिया है जो कि निफ्टी 50 से 155 फीसदी रिटर्न से ज्यादा है. पर सवाल उठता है बाजार में सितंबर 2024 के बाद से जैसी उठापटक देखने को मिल रही है इस हालात में निवेशकों के लिए साल 2025 कैसे रहेगा?   

एक्सिस सिक्योरिटीज ने दिसंबर 2025 तक के लिए 26100, निफ्टी 50 का टारगेट दिया है जबकि बुल केस में ये 28700 तक भी जा सकता है. एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च नोट के मुताबिक भारतीय इक्विटी अगले दो से तीन सालों तक डबल डिजिट रिटर्न देते रहेंगे. नोट के मुताबिक राजनीतिक स्थिरता, तेज जीडीपी ग्रोथ, स्थिर मानसून, स्ठिर ऑयल प्राइसेज और अगले एक साल में 25 बेसिस प्वाइंट की दो बार रेट कटौती से फायदा होगा. ऐसे में एक्सिस सिक्योरिटीज ने 16 स्टॉक साल 2025 के ढूंढ निकाले हैं जो आपको इस साल आपकी अमीरी को और बढ़ा सकते हैं. 

16 स्टॉक्स बनाएंगे आपको अमीर! 

एक्सिस सिक्योरिटीज ने 2025 के लिए 16 स्टॉक्स (Axis Securities Top Picks)  चुके हैं उसमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई , एचसीएल टेक, लुपिन, ऑरोबिंदो फार्मा, हेल्थकेयर ग्लोबल, वरुण ब्रेवरेज, ग्रावैटा इंडिया, भारती एयरटेल, चालेट होटल, जे कुमार इंफ्रा, प्रेस्टीज एस्टेट्स, सनसेरा इंजीनियरिंग, चोलामंडलम इंवेस्ट एंड फाइनेंस शामिल है. ये 16 स्टॉक्स 10 से लेकर 41 फीसदी तक का रिटर्न निवेशकों को दे सकते हैं. 

इन लॉर्ज कैप स्टॉक्स पर लगाएं दांव!

ब्रोकरेज हाउस ने लॉर्ज कैप में फाइनेंशियल सेक्टर में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को चुना है जो 17 फीसदी, एसबीआई (State Bank of India) का स्टॉक 31 फीसदी, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) 14 फीसदी और चोलामंडलम इंवेस्ट एंड फाइनेंस (Cholamandalam Investment & Finance Company) 41 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है. लार्ज कैप में ही कंज्यूमर स्टैपल्स में वरुण ब्रेवरेज (Varun Beverages Ltd) 10 फीसदी, कम्यूनिकेशन सर्विसेज में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) 18 फीसदी, आईटी में एचसीएल टेक (HCL Technologies) 10 फीसदी रिटर्न दे सकता है. 

मिड कैप स्टॉक्स देंगे बंपर रिटर्न! 

मिडकैप स्टॉक्स में एक्सिस सिक्योरिटीज ने ऑरोबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को चुना है जो 12 फीसदी, लुपिन (Lupin) 10 फीसदी, डालमिया भारत (Dalmia Bharat) 15 फीसदी, प्रेस्टीज एस्टेट्स (Prestige Estates Projects) 30 फीसदी रिटर्न अपने निवेशकों को 2025 में दे सकता है. 

स्मॉल कैप शेयर्स को शामिल को पोर्टफोलियो में 

एक्सिस सिक्योरिटीज ने स्मॉल कैप के क्षेत्र में जिन स्टॉक्स पर दांव लगाया है उसमें चालेट होटल्स (Chalet Hotels) शामिल है जो 10 फीसदी, सनसेरा इंजीनियरिंग (Sansera Engineering) 19 फीसदी, हेल्थकेयर ग्लोबल (Healthcare Global Enterprises) 18 फीसदी, ग्रैविटा इंडिया (Gravita India) 38 फीसदी और जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स (J.Kumar Infraprojects ) 25 फीसदी का रिटर्न मौजूदा वर्ष में दे सकता है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

Adani Stocks: गौतम अडानी की इन कंपनियों के शेयर्स 2025 में लेकर आयेंगे गुड लक! जानें स्टॉक्स के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
Video: फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
Embed widget