एक्सप्लोरर

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल हुआ अडानी परिवार, 'प्रसाद सेवा' में बंटाया हाथ, देखिए तस्वीरें

अडानी ग्रुप ने 26 जून से 8 जुलाई तक चलने वाली इस रथयात्रा के दौरान अनुमानित चार करोड़ भोजन और पेय पदार्थों के वितरण का संकल्प लिया है.

अडानी ग्रुप द्वारा पुरी में कई जगहों पर भोजन केंद्र बनाए गए हैं जहां श्रद्धालुओं, वॉलंटियर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को मुफ्त में खाना और ठंडा पानी दिया जा रहा है. गर्म मौसम को देखते हुए विशेष ठंडे पेय पदार्थों के स्टॉल भी जगह-जगह लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को लू और गर्मी से राहत मिल सके.

1/6
अडानी ग्रुप ने जिस तरह प्रयागराज महाकुंभ में भक्तों के लिए 'प्रसाद सेवा' की व्यवस्था की थी, उसी तरह ओडिशा के पुरी में चल रही जगन्नाथ रथयात्रा में भी प्रसाद सेवा की व्यवस्था की है. शनिवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी परिवार समेत शामिल हुए. वहां उन्होंने महाप्रसाद सेवा भी की.

2/6
12 दिनों तक चलने वाली इस रथयात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. देश-विदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी पहुंचे हुए हैं. गौतम अडानी भी आज प्रभु के दर्शन-पूजन के लिए पुरी पहुंचे. बता दें कि अडानी ग्रुप ने इस्कॉन के साथ मिलकर पुरी में 26 जून से 8 जुलाई तक रथयात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और अग्रिम पंक्ति के अधिकारियों के लिए 'प्रसाद सेवा' शुरू किया है.

3/6
गौतम अडानी ने इस मौके पर कहा भी कि,
गौतम अडानी ने इस मौके पर कहा भी कि, "हमने महाकुंभ में पहली बार 'सेवा से साधना' की कोशिश की थी. आज जगन्नाथ पुरी की इस भव्य यात्रा में हमने इसे और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है." पुरी की रथयात्रा में उनकी उपस्थिति और सेवा कार्यों के ज़रिए यह संदेश साफ है कि अब कॉर्पोरेट दुनिया भी आस्था और सेवा के संगम में सक्रिय रूप से भागीदार बन रही है.
4/6
गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की दिव्य रथयात्रा के दर्शन का सौभाग्य पाकर धन्य हुआ. भक्तों के बीच साक्षात भगवान को देखना, विनम्रता, सरलता और करुणा की पराकाष्ठा का अनुभव है. यह रथ यात्रा आस्था, सेवा और एकता का विराट स्वरूप है, जो मन, बुद्धि और आत्मा, तीनों को आनंदित कर देती है.

5/6
पुरी की इस पवित्र भूमि पर, लाखों भक्तों के साथ इस अद्भुत अनुभव का साक्षी बनना, सदैव मेरे जीवन की अनमोल स्मृतियों में शामिल रहेगा. मैं प्रदेश सरकार, पुरी प्रशासन और उन हजारों सेवा-समर्पित कर्मियों को हृदय से धन्यवाद देता हूं, जिनके समर्पण और अनुशासन से यह आयोजन इतनी श्रद्धा और भव्यता से संपन्न हो रहा है. महाप्रभु की कृपा पावन राज्य ओडिशा समेत, भारत और भारतवासियों पर सदा बनी रहे. जय जगन्नाथ.'

6/6
अडानी ग्रुप द्वारा की जा रही ये सेवा केवल भोजन तक सीमित नहीं है. अडानी ग्रुप ने सफाई कर्मचारियों को फ्लोरेसेंट जैकेट्स, वॉलंटियर्स को टी-शर्ट और सुरक्षा बलों व श्रद्धालुओं के लिए रेनकोट, कैप और छतरियां वितरित की हैं. इसके अलावा, पुरी बीच लाइफगार्ड महासंघ के साथ मिलकर लाइफगार्ड्स को भी लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया जा रहा है, जिससे समुद्र किनारे आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

बिजनेस फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा

पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना

दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े

ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब

दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'

कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन

CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले

यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'

Embed widget