एक्सप्लोरर

क्या ChatGPT कैंसर का पता लगा सकता है? यहां जानें पूरी जानकारी

ChatGPT: AI का इस्तेमाल अब सिर्फ टेक्नोलॉजी या चैटिंग तक सीमित नहीं रहा. हाल ही में कुछ लोगों ने दावा किया है कि ChatGPT जैसे AI टूल ने उनकी गंभीर बीमारियों की पहचान में अहम भूमिका निभाई.

ChatGPT: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल अब सिर्फ टेक्नोलॉजी या चैटिंग तक सीमित नहीं रहा. हाल ही में कुछ लोगों ने दावा किया है कि ChatGPT जैसे AI टूल ने उनकी गंभीर बीमारियों की पहचान में अहम भूमिका निभाई वो भी तब, जब डॉक्टर भी सही निदान नहीं कर पाए थे.

AI की मदद से कैंसर का लगाया पता

अमेरिका की रहने वाली लॉरेन बैनन ने बताया कि साल 2024 की शुरुआत में उन्हें उंगलियां मोड़ने में तकलीफ होने लगी. डॉक्टरों ने इसे 'रुमेटॉइड अर्थराइटिस' बताया. इसके बाद उन्हें तेज पेट दर्द और एक महीने में लगभग 6 किलो वजन कम हो गया. डॉक्टरों ने इसे एसिडिटी से जुड़ी समस्या बताया.

लेकिन लॉरेन को संतुष्टि नहीं हुई और उन्होंने ChatGPT से राय ली. AI ने उन्हें संकेत दिया कि यह "हाशिमोटो डिज़ीज़" हो सकती है, एक ऑटोइम्यून बीमारी जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा सिस्टम थायरॉइड ग्रंथि पर हमला करने लगती है. हालांकि उनके डॉक्टर ने इस आशंका को नकार दिया क्योंकि परिवार में ऐसी कोई बीमारी पहले नहीं थी. बावजूद इसके, लॉरेन ने टेस्ट की जिद की. थायरॉइड का अल्ट्रासाउंड करवाने पर गले में दो कैंसरस गांठें पाई गईं.

बैनन का कहना है कि अगर वह सिर्फ डॉक्टरों की सलाह पर चलतीं तो कैंसर शायद गले से शरीर के अन्य हिस्सों में फैल चुका होता. उन्होंने साफ कहा कि ChatGPT ने उनकी जान बचाई.

AI ने बताया ब्लड कैंसर

इसके अलावा पेरिस की एक 27 वर्षीय महिला ने बताया कि साल 2024 की शुरुआत में उन्हें रात के समय पसीना आना और त्वचा में लगातार खुजली की समस्या हो रही थी. डॉक्टरों ने कई टेस्ट किए, मगर कोई गंभीर बीमारी सामने नहीं आई. जब महिला ने ChatGPT से सलाह ली तो AI ने संकेत दिया कि यह रक्त कैंसर (ब्लड कैंसर) हो सकता है.

कई महीनों बाद जब महिला को थकान और सीने में दर्द बढ़ने लगा तो उन्होंने फिर से डॉक्टरों से जांच करवाई. स्कैन रिपोर्ट में उनके फेफड़े के पास एक बड़ा ट्यूमर मिला. बाद में उन्हें हॉजकिन लिम्फोमा (एक प्रकार का ब्लड कैंसर) डायग्नोज़ किया गया. वही बीमारी जिसका संकेत AI ने बहुत पहले दे दिया था.

हालांकि ChatGPT जैसे AI टूल्स मेडिकल प्रोफेशनल्स का विकल्प नहीं हैं लेकिन ये शुरुआती जानकारी और संभावित बीमारियों को समझने में एक उपयोगी सहायक साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

20,000 से कम में मिल रहे हैं ये 5 धमाकेदार स्मार्टफोन! 7000mAh की तगड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस गारंटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
मनोज जरांगे की चेतावनी, 'मुंबई में एक भी युवक का खून बहा तो...'
मनोज जरांगे की चेतावनी, 'मुंबई में एक भी युवक का खून बहा तो...'
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget