एक्सप्लोरर

गिरते बाजार में पैसा कमाने का मौका! धमाल मचाने आ रहा है लीला होटल्स का आईपीओ, जानें GMP का क्या है इशारा?

Leela Hotels IPO: भारत में लग्जरी होटल ब्रांड 'द लीला' के ऑपरेटर श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड का आईपीओ अगले हफ्ते ओपन हो रहा है. इश्यू की क्लोजिंग 28 मई को होगी.

Leela Hotels IPO: लीला पैलेस होटल्स एंड रिसॉर्ट्स को ऑपरेट करने वाली कंपनी श्लॉस बैंगलोर (Schloss Bangalore) का आईपीओ 26 मई, 2025 को खुलने जा रहा है. इस मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए 3500 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. ब्रुकफील्ड समर्थित श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 413-435 रुपये प्रति शेयर तय किया है. कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल लगभग 10,155 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. 

कंपनी ने आईपीओ का साइज घटाया

बता दें कि कंपनी ने पिछले साल सितंबर में मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जमा कराए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में आईपीओ का साइज 5,000 करोड़ रुपये बताया था, जिसे 30 परसेंट या 1,500 करोड़ रुपये तक घटा दिया है. इस इश्यू को दिसंबर 2024 में सेबी से मंजूरी मिली.

कंपनी ने 20 मई को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) दाखिल कराया. हालांकि, श्लॉस ने आईपीओ का साइज कम करने का जिक्र नहीं किया, लेकिन बताया जा रहा है कि टैरिफ और दूसरे भू-राजनीतिक तनावों के चलते बाजार में आए उतार-चढ़ाव को देखते हुए कंपनी ने यह फैसला लिया है. एथर एनर्जी ने भी हाल ही में अपने आईपीओ के साइज को 3,100 करोड़ रुपये से घटाकर 2,626 करोड़ कर दिया है. 

इस दिन होगी लिस्टिंग

लीला होटल्स के आईपीओ के लिए 26 मई से निवेशक बोली लगा सकेंगे. 28 मई को इश्यू क्लोज होगा. शेयर अलॉटमेंट 29 मई को होने की उम्मीद है. जबकि शेयरों की लिस्टिंग 2 जून को बीएसई और एनएसई पर की जानी है.  इस आईपीओ में 5.75 करोड़ शेयरों के साथ 2,500 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 2.30 करोड़ शेयरों के साथ 1,000 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा. आईपीओ का लॉट साइज 34 शेयर है. खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन आकार एक लॉट के लिए 14,042 रुपये होगा. 

इस काम में होगा रकम का इस्तेमाल

कंपनी ने अपनी फाइलिंग में कहा है, इस इश्यू में ऑफर का 75 परसेंट हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व है, 15 परसेंट हिस्सा गैर-संस्थागत संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए तथा शेष 10 परसेंट शेयर निवेशकों के लिए बुक हुआ है.

आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी बकाए का भुगतान करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. भारत की सबसे बड़ी लक्जरी हॉस्पिटैलिटी कंपनियों में से एक श्लॉस बैंगलोर भारत में 3,553 होटलों के साथ 13 लग्जरी होटलों का संचालन करती है.  इसके पोर्टफोलियो में पोर्टफोलियो में द लीला पैलेस, द लीला होटल और द लीला रिसॉर्ट्स शामिल हैं. 

GMP का क्या है इशारा? 

आईपीओ से पहले लीला होटल्स के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे हैं क्योंकि इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) लगातार बढ़ रहा है. शेयर बाजार के जानकारों ने बताया कि बीते 23 मई को लीला होटल्स आईपीओ का जीएमपी बढ़कर 15 रुपये प्रति शेयर हो गया है. इससे पता चलता है कि ग्रे मार्केट में लीला होटल्स के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 15 रुपये अधिक पर कारोबार कर रहे हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

क्यों भारत के न कहने पर भी IMF ने की थी पाकिस्तान की मदद? एजेंसी ने इस पर तोड़ी चुप्पी; बताई असली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget