एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: 'राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर पर...', एस जयशंकर के बयान पर संदीप दीक्षित का पलटवार

Operation Sindoor News: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का कहना है कि विदेश मंत्री ने खुद कहा था कि मैंने पाकिस्तान को पहले से जानकारी दी थी. फिर उन्होंने कुछ भ्रामक लीपापोती की जो संतोषजनक नहीं है.

Sandeep Dixit Reaction: जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था. 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक एयर स्ट्राइक और गोलीबारी के बाद 10 मई को सीजफायर का ऐलान दोनों देशों ने किया. उसके बाद बाद बॉर्डर पर शांति बनी हुई है, लेकिन दुनिया भर में 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर चर्चा जारी है. 

इस बीच राहुल गांधी ने कांग्रेस की ओर से एस जयशंकर के एक इंटरव्यू का वर्जन शेयर करने के बाद उसे रीपोस्ट करते हुए 'जेजे' शब्द का प्रयोग किया. उन्होंने पूछा कि जेजे शब्द क्या है? इस मसले को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है. 

अब दिल्ली कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर कहा, "सवाल यह है कि विदेश मंत्री ने खुद कहा कि 'मैंने पाकिस्तान को पहले से जानकारी दे दी थी. ऐसे में सवाल उठता है कि आपने उन्हें क्यों सूचित किया? बाद में, उन्होंने इस पर कुछ भ्रामक लीपापोती की जो पर्याप्त संतोषजनक नहीं है. यही कारण है कि हम लगातार कह रहे हैं कि सरकार विपक्ष के साथ गंभीर चर्चा क्यों नहीं करती है?"

अगर छिपाने के लिए कुछ नहीं, तो खुले में हो चर्चा

संदीप दीक्षित ने आगे कहा, "केंद्र सरकार विपक्ष के साथ बैठक नहीं कर रही है. पीएम मोदी विपक्ष दलों के पास नहीं आ रहे हैं. अगर सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो इस मसले पर चर्चा खुले तौर पर भी हो सकती है. यह एक गंभीर सवाल है जो (राहुल) गांधी पूछ रहे हैं. वह 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सवाल नहीं पूछ रहे हैं.."

ये है विवाद की वजह

दरअसल, कांग्रेस ने एस जयशंकर के एक इंटरव्यू का वर्जन शेयर करते हुए दावा किया है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर की जुबान लड़खड़ा रही है. राहुल गांधी ने इसे रीपोस्ट करते हुए जेजे शब्द का प्रयोग किया. जेजे शब्द क्या है? उनके इस पोस्ट पर बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवर किया. बीजेपी ने इसे अपरिपक्व और गैरजिम्मेदाराना हरकत करार दिया. साथ ही कहा कि राहुल की बातें सच्चाई से कोसों दूर थीं. बीजेपी ने यह तक कह दिया कि राहुल गांधी निशान ए पाकिस्तान के हकदार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget