एक्सप्लोरर

Confirmed! 'हेरा फेरी 3' से ऑफिशियली बाहर हुए परेश रावल, हुआ 14.89 करोड़ का नुकसान, साथ में लौटाने पड़े 15% के ब्याज के साथ 11 लाख!

Paresh Rawal Exits Hera Pheri 3: फाइनली इस बात पर मुहर लग चुकी है कि परेश रावल हेरा फेरी 3 का पार्ट नहीं बनने वाले. उन्होंने मेकर्स को पूरा पैसा वापस कर दिया है वो भी ब्याज सहित.

Paresh Rawal Exits Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 को लेकर पिछले हफ्ते एक दिल तोड़ने वाली खबर आई कि परेश रावल अब बाबू भईया के रोल में नहीं दिखेंगे. परेश रावल ने बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक खुद इस बात की पुष्टि भी की थी. इसके बाद विवाद बढ़ा और फिल्म बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स ने परेश रावल पर 25 करोड़ का मुकदमा कर कर दिया. बता दें ये प्रोडक्शन हाउस अक्षय कुमार का है.

अक्षय कुमार की लीगल टीम की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी कर इस बारे में बताया भी गया. अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी बात पता चली है कि परेश रावल प्रोडक्शन हाउस से साइनिंग अमाउंट के तौर पर जितना पैसा लिया था सब वापस कर दिया और वो भी ब्याज लगाकर.

परेश रावल ने ब्याज लगाकर वापस किया साइनिंग अमाउंट
बॉलीवुड हंगामा ने सूत्र के हवाले से बताया है, ''परेश रावल ने 11 लाख रुपये का साइनिंग अमाउंट 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लगातर वापस कर दिया है. इसके अलावा उन्होंने सीरीज से किनारा करने के लिए थोड़े से और पैसे बढ़ाकर भी दिए हैं.''

सूत्र के मुताबिक आउटलेट ने लिखा, ''परेश रावल को टर्म शीट के मुताबिक 11 लाख रुपये दिए गए थे. फिल्म में काम करने के लिए उन्हें 15 करोड़ दिए जाने थे. इस टर्म शीट में ये भी बताया गया था कि बाकी का पैसा यानी 14 करोड़ 89 लाख फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद मिल जाएगा.''

सूत्र ने ये भी बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने वाली थी और ये 2026 के आखिर में या फिर 2027 की शुरुआत में रिलीज हो सकती थी. यानी परेश रावल को अपना बाकी का पैसा पाने के लिए करीब 2 सालों का इंतजार करना पड़ता.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Pictures Films India (@sonypicsfilmsin)

'हेरा फेरी' फिल्मों के बारे में
हेरा फेरी सीरीज की पहली फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी. इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को खूब पसंद किया गया था. इसके बाद सीक्वल फिर हेरा फेरी 2006 में आया. इसमें भी तीनों यानी राजू, श्याम और बाबू भइया दिखे. ये फिल्में कल्ट कॉमेडी में गिनी जाती हैं यही वजह है कि हेरा फेरी 3 को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 9: 'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, किया इतना कलेक्शन
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, किया इतना कलेक्शन
Jana Nayagan BO Day 3: 'जन नायकन' की बॉक्स ऑफिस पर गरज, तीसरे दिन थलपति विजय ने सूर्या को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड
'जन नायकन' की बॉक्स ऑफिस पर गरज, तीसरे दिन थलपति विजय ने सूर्या को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget