एक्सप्लोरर

बिहार: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा बक्सर, बालू रखने के विवाद में हिंसक झड़प, 3 की मौत

Bihar News: बक्सर में दो पक्षों के बीच विवाद ने खूनी रूप ले लिया. भीषण गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे. हमलवारों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Buxar Firing: बिहार के बक्सर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. शनिवार (24 मई, 2025) की सुबह बालू रखने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया. दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. देखते-देखते गोलियों की तड़तड़ाहट से राजपुर थाना क्षेत्र का अहियापुर गांव दहल उठा. भीषण गोलीबारी में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया.

मृतकों की पहचान अहियापुर निवासी 40 वर्षीय सुनील सिंह, 50 वर्षीय विनोद सिंह और 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है. सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे. वहीं, 40 वर्षीय पूजन सिंह और 35 वर्षीय मंटू सिंह गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है. मृतक के परिजन सोनू कुमार ने घटना में चार लोगों की मौत की बात कही. थानेदार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए बताया कि चौथे शख्स मंटू कुमार की भी मौत हुई है. हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस तीन मौत ही बता रही है.

दो पक्षों में हिंसक झड़प

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी शुभम आर्य मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष पर लगे आरोपों की भी जांच की जाएगी. गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बहल की तैनाती की गई है.

गांव में पुलिस बल तैनात

पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. हमलवारों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है. बताया जा रहा है कि बालू रखने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए. नौबत मारपीट से बढ़कर गोलीबारी तक जा पहुंची. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद का कारण जब तक समझ में आता तब तक पांच लोग फायरिंग की चपेट में आ चुके थे. 

ये भी पढ़ें- बिहार में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश और वज्रपात, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget