एक्सप्लोरर

India Squad: रोहित-विराट का पुराना साथी, टीम इंडिया में करेगा वापसी! जल्द हो सकता है बड़ा एलान

India Squad Announcement: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान जल्द हो सकता है. इस टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा का पुराना साथी वापस आ सकता है?

India Squad For England Test: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया आज यानी 24 मई को एनाउंस हो सकती है. BCCI ना केवल स्क्वाड बल्कि नए कप्तान पर भी मुहर लगा सकता है. इस बीच अटकलें हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का पुराना साथी करीब 2 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर सकता है. यहां चेतेश्वर पुजारा की बात हो रही है, जिन्हें टेस्ट मैच खेले करीब 2 साल बीत चुके हैं. विराट और रोहित रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन पुजारा करीब 2 साल से टीम इंडिया से बाहर रहने के बावजूद वापसी को लेकर चर्चा में बने हैं.

चेतेश्वर पुजारा की वापसी?

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर 'चेतेश्वर पुजारा की वापसी' का टॉपिक खूब ट्रेंड कर रहा था. अब क्रिकबज की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि BCCI का पीछे देखने का कोई मन नहीं है. पीछे देखने के मन से मतलब बहुत कम संभावना है कि बोर्ड पुराने खिलाड़ियों का रुख करेगा. ऐसे में पुजारा की वापसी शायद ना हो पाए, लेकिन रिपोर्ट में यह जरूर बताया गया कि देवदत्त पडिक्कल या सरफराज खान को टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है.

चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी टेस्ट जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. पुजारा अपने 103 टेस्ट मैचों के करियर में 7,195 रन बना चुके हैं, जिनमें 19 शतक और 35 फिफ्टी भी शामिल हैं. टीम इंडिया से बाहर होने के बाद पुजारा फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में काफी सक्रिय रहे हैं, लेकिन उनके आंकड़े बहुत अच्छे नहीं रहे हैं. पिछले साल काउंटी क्रिकेट में ससेक्स के लिए वो ज्यादा रन नहीं बना पाए थे.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज यानी 24 मई को टीम इंडिया की घोषणा कर सकता है. बताया जा रहा है कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर आज दोहापर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टीम इंडिया की घोषणा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: विराट कोहली के आउट होने पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट
LIVE: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget