एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में 24 हार्डकोर नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, सीएम साय बोले- 'लाल आतंक के खात्मे...',

CG Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत 24 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया. सीएम विष्णुदेव साय ने इसे लाल आतंक के खात्मे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

CG Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ सरकार की प्रभावी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति -2025 और नियद नेल्ला नार योजना के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं. बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के सामने कुल 87 लाख 50 हजार रुपये के इनामी 24 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है. इनमें से 20 नक्सलियों पर 50,000 रुपये से लेकर 10 लाख तक के इनाम घोषित थे.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्या कहा?

नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है. यह आत्मसमर्पण उसी निर्णायक यात्रा की एक  कड़ी है.

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि अब नक्सली भी समझ चुके हैं कि हिंसा का रास्ता अंतहीन विनाश की ओर ले जाता है. अब नक्सली उग्रवाद की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं. हम इन आत्मसमर्पित साथियों के पुनर्वास और पुनरुत्थान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं.

एंटी नक्सल ऑपरेशन से नक्सलियों हौसले पस्त

दरअसल जिस तरह से छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रखा है और उसमें लगातार बड़ी संख्या में नक्सलियों को मारा जा रहा है. इससे नक्सलियों के हौसले लगातार पस्त हो रहे. दूसरी तरफ सरकार की नक्सलवाद छोड़ रहे लोगों को लेकर जो पुनर्वास योजना है उसका प्रभाव साफ तौर पर देखा जा रहा है जिसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण नक्सलवाद को छोड़ समाज की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए आत्मसमर्पण कर रहे हैं.

यही वजह है की सरकार को उम्मीद है की मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म करने में कामयाबी भी मिलेगी और बस्तर, सुकमा जैसे हार्डकोर नक्सली इलाके विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे.

इसे भी पढे़ं: Watch: 27 नक्सलियों को ढेर करने के बाद सुरक्षाबलों ने मनाया जश्न, महिला जवानों ने खुशी में उड़ाया गुलाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget