एक्सप्लोरर

गर्मी के कारण बच्चों में कभी नहीं होगी नकसीर की दिक्कत, बस करना होगा ये काम

Nosebleed in Children: गर्मी में बच्चों को नकसीर की समस्या से बचाना चाहते हैं तो इन कारणों को जानना जरूरी है. साथ ही इससे बचने के उपाय भी जान लीजिए.

Nosebleed in Children: गर्मी का मौसम बच्चों के लिए केवल छुट्टियों और आमों की मिठास ही नहीं लाता, बल्कि साथ लाता है कुछ ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं जो उन्हें परेशान कर सकती हैं. उन्हीं में से एक है नकसीर, यानी नाक से खून आना. जब बच्चों की नाक से अचानक खून बहने लगता है, तो माता-पिता घबरा जाते हैं. खासकर जब यह बार-बार होने लगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह परेशानी थोड़ी सी देखभाल और घरेलू उपायों से आसानी से रोकी जा सकती है? 

नकसीर क्यों होती है?

गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने से वातावरण में नमी की कमी हो जाती है. इससे नाक की अंदरूनी त्वचा सूख जाती है और नाजुक नसें फट सकती हैं, जिससे नकसीर होती है. कुछ बच्चे ज्यादा ऊर्जावान होते हैं, भागदौड़ करते हैं, जिससे शरीर का तापमान और बढ़ जाता है. इसके अलावा बार-बार नाक को कुरेदना भी नकसीर का कारण बन सकता है. 

नकसीर रोकने के लिए करें ये आसान काम 

बच्चे को हाइड्रेट रखें: पानी की कमी नकसीर का सबसे बड़ा कारण है. बच्चों को दिनभर खूब पानी, नींबू पानी, नारियल पानी और फलों का रस देते रहें. इससे शरीर का तापमान संतुलित रहेगा. 

नाक में नारियल या बादाम तेल लगाएं: रोज सुबह और रात को सोने से पहले बच्चों की नाक में थोड़ा सा नारियल या बादाम तेल लगाने से अंदर की त्वचा नर्म और नमी से भरपूर रहती है, जिससे सूखापन नहीं होता और नकसीर की संभावना कम हो जाती है. 

धूप में जाने से पहले सिर को ढकें: तेज धूप में बच्चों को बाहर भेजने से पहले उनका सिर गीले रूमाल या टोपी से ढकें.  इससे गर्मी का सीधा असर नहीं होगा और नकसीर होने से बच सकते हैं. 

पाचन सही रखें: गर्मी में कब्ज या शरीर में गर्मी बढ़ने से भी नकसीर हो सकती है. बच्चों के भोजन में खीरा, तरबूज, दही जैसी ठंडी चीजें शामिल करें. बहुत मसालेदार चीजों खाने से बचना चाहिए. 

आंवला या गुलकंद का सेवन कराएं: आंवला शरीर की गर्मी को कम करता है और गुलकंद ठंडी तासीर के लिए जाना जाता है. दिन में एक बार गुलकंद का दूध लिया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, 'साइलेंट किलर' की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget