एक्सप्लोरर

यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी, फुरकान और आकिब बने टॉपर; 87% से ज्यादा परीक्षार्थी पास

यूपी मदरसा शिक्षा परिषद ने बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट घोषित किया है. नतीजे छात्र आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर देखे जा सकते हैं.

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने 23 मई 2025 को सेकेंडरी (मौलवी/मुंशी) और सीनियर सेकेंडरी (आलिम) कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस रिजल्ट के साथ ही हजारों छात्रों की मेहनत रंग लाई है और कई परिवारों के सपनों को नए पंख मिले हैं. छात्र अब अपना परिणाम मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

इस बार 87.66% छात्र हुए पास

2025 की परीक्षा में कुल 68,423 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से 87.66% ने सफलता प्राप्त की है. सेकेंडरी परीक्षा (मुंशी/मौलवी) में 85.07% और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा (आलिम) में 94.62% का पास प्रतिशत दर्ज किया गया है. इस बार कुल 33,869 छात्र और 34,554 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे.

टॉपर बने आकिब और फुरकान

मुंशी/मौलवी श्रेणी में अमेठी के मोहम्मद आकिब ने 89.33% अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया. वहीं, आलिम वर्ग में मुरादाबाद के फुरकान अली ने 95% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया. इन दोनों छात्रों की सफलता उन सभी के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों में भी बड़े सपने देखते हैं.

परीक्षा हुई थी फरवरी में

प्रदेशभर में यह परीक्षा 17 से 22 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी. लगभग 89,000 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन करीब 20,000 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके. परीक्षा 439 केंद्रों पर आयोजित हुई, जिनमें से 150 केंद्रों की निगरानी वेबकास्टिंग के जरिए की गई थी.

नकल मुक्त और पारदर्शी परीक्षा

मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि इस बार परीक्षा पूरी तरह नकल मुक्त और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई. रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र आगे की पढ़ाई के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों में दाखिला ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • मदरसा बोर्ड की वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाएं.
  • "Results 2025" लिंक पर क्लिक करें.
  • परीक्षा का वर्ष कक्षा और 10 अंकों का रोल नंबर दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें.
  • रिजल्ट का प्रिंट या डाउनलोड भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ​Google और माइक्रोसॉफ्ट के CEO से भी ज्यादा सैलरी लेते हैं वैभव तनेजा, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget