एक्सप्लोरर

बदल गया इस बैंक का नाम, नया पासबुक या चेकबुक लेने से पहले पढ़ें ये खबर; RBI ने भी कह दी बड़ी बात

North East Small Finance Bank: नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (NESFB) का नाम बदलकर स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक (स्लाइस SFB) हो गया है. इसका बैंकिंग सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

North East Small Finance Bank: नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (NESFB) ने अपना नाम बदलकर स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक (स्लाइस SFB) कर लिया है. यह बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 14 मई, 2025 को अधिसूचना जारी करने के बाद हुआ. 16 मई, 2025 को भारत के राजपत्र में यह अपडेट पब्लिश किया गया. आरबीआई लिस्टिंग अब स्लाइस SFB को  पहले रखे गए सभी वैधानिक अधिकार और दायित्वों के साथ आरबीआई अधिनियम, 1934 के तहत एक अनुसूचित बैंक के रूप में मान्यता देती है. 

अक्टूबर 2024 में स्लाइस के साथ हुआ मर्जर

बता दें कि यह रीब्रांडिंग अक्टूबर 2024 में बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप स्लाइस का गुवाहाटी हेडक्वॉर्टर वाले NESFB के साथ मर्जर के साथ किया गया. इसी के साथ अब यह नए जमाने की एक बैंकिंग यूनिट बन गई है, जिसका मकसद स्लाइस के डिजिटल इनोवेशन को NESFB की रीजनल बैंकिंग विशेषताओं के साथ जोड़ना है.

2011 में बनी NESFB ने पूर्वोत्तर भारत में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बैंक का इरादा अब अपनी शाखाओं में विस्तार करना है. साथ ही टेक्नोलॉजी, ग्राहकों की सुविधा और फाइनेंशियल एक्सेस पर अधिक फोकस करते हुए अपनी स्कीम्स और ऑफर्स को अधिक लोगों तक पहुंचाना है.

पुराने डॉक्यूमेंट्स का अब क्या?  

अब सबसे बड़ा सवाल यह आता है कि क्या बैंक का नाम बदल जाने से पहले इश्यू किया गया पासबुक, चेकबुक, डेबिट कार्ड का क्या होगा? भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के मुताबिक, किसी बैंक का नाम बदलने के बाद भी ग्राहक पासबुक, चेकबुक और डेबिट कार्ड जैसे पुराने बैंकिंग डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. ये तब तक मान्य रहेंगे, जब तक कि बैंक की तरफ से खुद ग्राहकों को इन्हें बदलने के लिए न कहा जाए. 

IFSC कोड बदलेगा? 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बारे में बात करते हुए सोलोमन एंड कंपनी की पार्टनर किनजल चंपनेरिया कहते हैं कि नाम बदलने के बाद बैंक धीरे-धीरे नए नाम और लोगों के लिए नया पासबुक, चेकबुक इश्यू करता है. इस पूरे प्रॉसेस में कुछ महीने लगते हैं, जिसकी जानकारी बैंक अपने ग्राहकों को दे देता है. जहां तक बात IFSC कोड की है, तो यह कोड भी अपने आप नहीं बदलता है. अगर बैंक कभी भविष्य में इसे बदलने का फैसला लेता भी है, तो इसके बारे में भी ग्राहकों को पहले से अपडेट कर दिया जाता है. 

ये भी पढ़ें:

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: UPS के लिए अप्लाई करने का ये है लास्ट डेट, फटाफट चेक करें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget