एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: भारत की वो 4 चार एयर स्ट्राइक, जिनसे चारों खाने चित हो गया पाकिस्तान! सामने आई आसिम मुनीर के हार की इनसाइड स्टोरी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत से दो-दो हाथ करने की गीदड़भभकी दे रहा पाकिस्तान अपने ऑपरेशन बुनयान अल-मरसूस के 9 घंटे के भीतर की सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाने लगा. जानिए आसिम मुनीर के हार की इनसाइड स्टोरी.

Operation Sindoor: भारतीय वायुसेना ने जिस स्पीड और प्लानिंग के साथ 10 मई की रात पाकिस्तान में चार एयर स्ट्राइक कीं, उसने न केवल 'दुश्मन' मुल्क के एयर डिफेंस सिस्टम को तहस-नहस कर दिया, बल्कि उसे केवल आठ घंटे में ही सीजफायर की भीख मांगने पर मजबूर कर दिया. राफेल और SU-30 MKI जैसे अपग्रेडेड फाइटर जेट का इस्तेमाल करना भारतीय सेना की सफल कूटनीति को दर्शाता है. 

इस दौरान भारतीय सेना ने SCALP और ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया, जो अपनी स्पीड और सटीक टारगेट के लिए जानी जाती हैं. ये मिसाइलें पाकिस्तान सेना के एयरबेसों पर कहर बनकर टूटीं. भारतीय सेना ने पहलाम टारगेट चकलाला के नूर खान एयरबेस को बनाया, जिसने पाकिस्तान के नॉर्थ एयर कमांड कंट्रोल नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया. इसके बाद जैकोबाबाद और भोलारी एयरबेस पर अंतिम हमले हुए. इस तरह से पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर के झूठे कसीदे पढ़वाने का भारतीय सेना ने पर्दाफाश कर दिया.

भारतीय सेना के हमलों के सामने नहीं टिक पाया पाकिस्तान

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने 10 मई को रात 1 बजे ऑपरेशन बनयान अल-मर्सूस की शुरुआत की थी, जिसमें वादा किया गया था कि 48 घंटों में भारत की वायुसेना को तबाह कर दिया जाएगा, लेकिन यह अभियान सुबह 9:30 बजे ही समाप्त हो गया. भारतीय मिसाइलों की बौछार ने पाकिस्तान के आत्मविश्वास को चकनाचूर कर दिया. S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का सफल इस्तेमाल भारत को पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमले से बचाने में कामयाब रहा. आदमपुर में तैनात इस सिस्टम ने पाकिस्तान के SAAB-2000 AWACS को 315 किलोमीटर दूर मार गिराया. इसी अभियान में C-130J, JF-17 और दो F-16 लड़ाकू विमान भी भारतीय मिसाइलों का शिकार बने. 

भारतीय मिसाइलों की PAK के चाइनीज हथियारों पर जीत

भारतीय वायुसेना ने लक्ष्य चूकने से बचने के लिए SCALP और ब्रह्मोस दोनों मिसाइलों का मिलाकर इस्तेमाल किया. 7 मई को नौ आतंकवादी शिविरों पर हमले में मुरीदके और बहावलपुर स्थित आतंकी फैक्ट्रियों को नष्ट कर दिया गया. यह हमला सटीक निर्देशित हथियारों के माध्यम से हुआ, जिसने पाकिस्तान के आतंकी बुनियादी ढांचे को गहरी चोट दी. लाहौर में किए गए एक हमले में HARPY कमिकेज़ ड्रोन का उपयोग कर चीन निर्मित LY-80 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट किया गया. इसके अलावा, कराची के मलिर क्षेत्र में बेशकीमती HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम (चीनी S-300 संस्करण) भी भारतीय मिसाइलों का निशाना बना.

नौसेना की तैनाती और कराची पर संभावित हमला 

10 मई की सुबह भारतीय नौसेना का बेड़ा मकरान तट से 260 मील दूर तैनात था और कराची नौसेना बंदरगाह को निशाना बनाने की तैयारी में था. पाकिस्तान के डीजीएमओ ने ब्रह्मोस मिसाइलों के हमले के खिलाफ चेतावनी दी, लेकिन भारतीय नेतृत्व इससे विचलित नहीं हुआ. दोपहर तक पाकिस्तान ने खुद को इतना असहाय पाया कि नो-फायर संधि की मांग कर डाली. यह दर्शाता है कि भारतीय सैन्य बलों की प्रतिक्रिया कितनी तेज और रणनीतिक थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: झुलसाती गर्मी और फसलें होंगी तबाह? इस साल मानसून में 6% कम होगी बारिश! पढ़ें चौंकाने वाली रिपोर्ट
झुलसाती गर्मी और फसलों की तबाही पक्की? मानसून में 6% कम होगी बारिश! पढ़ें चौंकाने वाली रिपोर्ट
ईरानी समंदर में मंडरा रहा खतरा, भारत ने इंडियंस के लिए जारी की Emergency Advisory- 'कहीं भी जाने से पहले, हमसे....'
ईरानी समंदर में मंडरा रहा खतरा, भारत ने इंडियंस के लिए जारी की Emergency Advisory- 'कहीं भी जाने से पहले, हमसे....'
Hyderabad Fire: हैदराबाद में आग का तांडव! केमिकल वेयरहाउस में लगी आग से कई इलाकों में दहशत
हैदराबाद में आग का तांडव! केमिकल वेयरहाउस में लगी आग से कई इलाकों में दहशत
Telangana Case: तेलंगाना में दरिंदगी की हद! आंगनवाड़ी शिक्षिका को पेड़ से बांधकर पीटा, 5 आरोपियों पर केस दर्ज
तेलंगाना में दरिंदगी की हद! आंगनवाड़ी शिक्षिका को पेड़ से बांधकर पीटा, 5 आरोपियों पर केस दर्ज

वीडियोज

Sansani: 40 दिन बाद... सुपरपावर का 'सुपर सरेंडर' ?| Iran-israel War | Middle East War | Trump
UP: Pilibhit में मां की जान बचाने के लिए अस्पताल में सांप लेकर पहुंचा बेटा, डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Chitra Tripathi: ट्रंप का सरेंडर या ईरान की कूटनीतिक फतह? | Iran US Israel War Ceasefire
Bharat Ki Baat: सीजफायर के बाद क्या थम जाएगी जंग ? | Iran US Israel War
Sandeep Chaudhary: Trump-ईरान दोस्ती या फिर कोई बड़ी साजिश? | Pakistan | US Iran War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इस बार ऐसी गोलियां बरसाएंगे कि कभी...', सीजफायर के बीच ट्रंप क्यों देने लगे ईरान को धमकी
'इस बार ऐसी गोलियां बरसाएंगे कि कभी...', सीजफायर के बीच ट्रंप क्यों देने लगे ईरान को धमकी
Baramati Bypoll 2026: बारामती में निर्विरोध उपचुनाव संभव? नाम वापसी का आखिरी दिन, अब कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाया यह बड़ा कदम
बारामती में निर्विरोध उपचुनाव संभव? नाम वापसी का आखिरी दिन, अब कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाया यह बड़ा कदम
भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से कहा- शेख हसीना को लौटाओ, इंडिया ने क्या दिया जवाब?
भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से कहा- शेख हसीना को लौटाओ, इंडिया ने क्या दिया जवाब?
मुज्तबा खामेनेई नहीं करते ये काम तो... सीजफायर डील में बड़ा ट्विस्ट, जानें ईरान के सुप्रीम लीडर कैसे बने गेमचेंजर
मुज्तबा खामेनेई नहीं करते ये काम तो... सीजफायर डील में बड़ा ट्विस्ट, जानें ईरान के सुप्रीम लीडर कैसे बने गेमचेंजर
IPL 2026 Stats: अभी किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप? इस बल्लेबाज ने खेली है सर्वोच्च पारी; देखें IPL 2026 के आंकड़े
अभी किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप? इस बल्लेबाज ने खेली है सर्वोच्च पारी; देखें IPL 2026 के आंकड़े
बेटी निसा संग काजोल से लेकर भूमि की बहन समीक्षा तक, अनंत अंबानी के ग्रैंड बर्थडे बैश के लिए जामनगर पहुंच रहे तमाम सेलेब्स
निसा संग काजोल से लेकर समीक्षा तक, अनंत अंबानी के बर्थडे बैश में शामिल होने पहुंचे ये सेलेब्स
CA Exam Pattern 2026: सीए करने वालों के लिए बुरी खबर! अब साल में दे पाएंगे सिर्फ दो ही अटेम्प्ट
सीए करने वालों के लिए बुरी खबर! अब साल में दे पाएंगे सिर्फ दो ही अटेम्प्ट
Heart Ultrasound Test: हार्ट फेल्योर को पहले ही डिटेक्ट कर लेगी यह तकनीक, जानें मेडिकल फील्ड में कैसे आ रही क्रांति?
हार्ट फेल्योर को पहले ही डिटेक्ट कर लेगी यह तकनीक, जानें मेडिकल फील्ड में कैसे आ रही क्रांति?
Embed widget