एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PM मोदी का पहला बिहार दौरा, प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे का जानें अपडेट

Bihar Election 2025: पीएम मोदी के बिहार दौरे की तैयारी जोर शोर से जारी है. दो दिवसीय दौरे के क्रम में बिहार को कई सौगात मिलने की उम्मीद है. 29 मई को पीएम मोदी पटना में रोड शो करेंगे.

PM Modi Bihar Visit: चुनाव से पहले बिहार में सियासी गहमागहमी तेज हो गई है. 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पीएम मोदी का पहला बिहार दौरा होने वाला है. दो दिवसीय दौरे के क्रम में बिहार को कई सौगात मिलने की उम्मीद है. इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव कराया जाना प्रस्तावित है. चुनावी वर्ष में पीएम मोदी का दौरा अहम माना जा रहा है. 29 मई को पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे.

शाम को पटना में पीएम मोदी का रोड शो होगा. रात में पीएम मोदी सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. प्रमुख मुद्दों में चुनावी रणनीति, बूथ सशक्तिकरण शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक नेताओं को टास्क दिया जा सकता है. बैठक में केंद्र और बिहार सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने, विकास- सुशासन के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात हो सकती है.

पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा

अगले दिन 30 मई को पीएम मोदी रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियां जारी हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बिहार आ रहे पीएम मोदी मंच से आंतकवाद पर दुनिया को कड़ा संदेश दे सकते हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद 24 अप्रैल को मधुबनी में उन्होंने सभा को संबोधित किया था.

चुनावी रफ्तार को मिलेगी धार

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने आतंकियों को कल्पना से परे सबक सिखाने की घोषणा की थी. बिक्रमगंज की सभा में पीएम मोदी बिहार को कई सौगात देंगे. पटना से सासाराम, वाराणसी-रांची फोरलेन हाई-वे, नवीनगर में 600 मेगावट का पावर प्लांट और बिहटा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास होना है. पीएम मोदी के दौरे से चुनावी रफ्तार जोर पकड़ लेगी. 

ये भी पढ़ें- बिहार में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश और वज्रपात, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget