एक्सप्लोरर

नौतपा के दौरान भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, हो सकता है बेहद खतरनाक

नौतपा के दौरान कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन न केवल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, बल्कि यह गंभीर बीमारियों को भी जन्म दे सकता है.

नौतपा यानी नौ दिन की तपिश हर साल मई के अंत में शुरू होता है. इस दौरान सूरज पृथ्वी के सबसे करीब होता है, जिसकी वजह से तापमान चरम पर पहुंच जाता है. अहम बात यह है कि भीषण गर्मी की वजह से लोगों को सेहत संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं. इस बार नौतपा 25 मई से 8 जून 2025 तक रहेगा. ऐसे में सेहत का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि नौतपा के दौरान क्या-क्या चीजें नहीं खानी चाहिए? 

नौतपा का सेहत पर असर

नौतपा के दौरान सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाता है. इसकी वजह से डिहाइड्रेशन, लू लगना, थकान, पेट की समस्याएं, स्किन की जलन, और हृदय संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस दौरान खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि कुछ खाद्य पदार्थ शरीर में गर्मी को और बढ़ा सकते हैं.

नौतपा में क्या नहीं खाना चाहिए?

नौतपा के दौरान कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन न केवल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, बल्कि यह गंभीर बीमारियों को भी जन्म दे सकता है. इनमें सबसे पहले नंबर पर बैंगन आता है. आयुर्वेद के अनुसार, बैंगन की तासीर गर्म होती है, जो नौतपा के दौरान शरीर के तापमान को और बढ़ा सकती है. रिसर्च के मुताबिक, बैंगन में मौजूद कुछ यौगिक पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे गैस, अपच, और पेट में जलन की समस्या हो सकती है. 

इन चीजों से भी रखनी चाहिए दूरी

लहसुन की तासीर भी गर्म होती है. नौतपा के दौरान ज्यादा लहसुन खाने से सीने में जलन, एसिडिटी और पेट में गर्मी की समस्या हो सकती है. खासकर जिन लोगों को पहले से ही हार्ट संबंधित दिक्कतें या हाई ब्लड प्रेशर है, उन्हें लहसुन कम खाना चाहिए. नौतपा के दौरान जिमीकंद खाने से पेट की समस्याएं जैसे कब्ज, गैस और अपच बढ़ सकती हैं. नौतपा के दौरान नॉनवेज जैसे मांस, मछली और अंडे खाने से भी दिक्कत हो सकती है. दरअसल, मांस में हाई प्रोटीन और फैट होता है, जो पचने में वक्त लेता है. गर्म मौसम में नॉनवेज का ज्यादा सेवन डिहाइड्रेशन और थकान को बढ़ावा दे सकता है. 

इन चीजों से भी करें परहेज

नौतपा के दौरान तले-भुने और मसालेदार भोजन से पूरी तरह परहेज करना चाहिए. वहीं, मसालेदार भोजन शरीर में सूजन को बढ़ा सकता है और पेट की आंतरिक परत को नुकसान पहुंचा सकता है. यह हार्ट डिजीज और मेटाबॉलिक प्रॉब्लम्स का खतरा भी बढ़ाता है. इसके अलावा चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है, जो नौतपा के दौरान खतरनाक हो सकता है. साथ ही, शराब और सोडा का सेवन नौतपा में शरीर को डिहाइड्रेट करता है. शराब शरीर से पानी की मात्रा को तेजी से कम करती है, जिससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: क्या रोटी-चीनी और दूध छोड़ने से फिट हो जाती हैं महिलाएं, विराट कोहली की बीवी का यह फिटनेस फंडा कितना अच्छा?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cardio Vs Strength Training: लंबी उम्र के लिए कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में क्या सही? 58% घटता है समय से पहले मौत का खतरा
लंबी उम्र के लिए कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में क्या सही? 58% घटता है समय से पहले मौत का खतरा
Lemon Water: नींबू पानी में भूलकर भी ना डालें ये चीज, जहर बन जाएगी फायदा देने वाली ये ड्रिंक
नींबू पानी में भूलकर भी ना डालें ये चीज, जहर बन जाएगी फायदा देने वाली ये ड्रिंक
Bladder Cancer: सर्जरी के बाद रेडिएशन थेरेपी से थमेगा ब्लैडर कैंसर, दोबारा बीमारी लौटने का खतरा हुआ बेहद कम
सर्जरी के बाद रेडिएशन थेरेपी से थमेगा ब्लैडर कैंसर, दोबारा बीमारी लौटने का खतरा हुआ बेहद कम
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
TVK की एंट्री, DMK-AAP आउट... दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, राहुल-ममता-अखिलेश समेत ये नेता होंगे शामिल
TVK की एंट्री, DMK-AAP आउट... दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मीटिंग, राहुल-ममता-अखिलेश होंगे शामिल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Video: पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
Embed widget