एक्सप्लोरर

एक और PAK जासूस गिरफ्तार! गुजरात ATS की पकड़ में आरोपी, कच्छ बॉर्डर से लीक कर रहा था संवेदनशील जानकारी

Ahmedabad News: गुजरात ATS ने कच्छ सीमा से एक जासूस को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान को संवेदनशील सूचनाएं भेज रहा था. मामले की जांच जारी है और आरोपी से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द सामने लाई जाएगी.

Pakistani Spy Arrested in Ahmedabad: गुजरात की आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने एक बार फिर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले एक जासूस को पकड़ने में सफलता हासिल की है. यह जासूस भारत-पाकिस्तान की कच्छ सीमा से पकड़ा गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस आरोपी का नाम सहदेव सिंह गोहिल है जो BSF और इंडियन एयरफोर्स की खुफिया जानकारी पाकिस्तान से साझा कर रहा था. 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तान को भारत की संवेदनशील जानकारी मुहैया करा रहा था. इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अहमदाबाद लाया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है.

लंबे समय से पाकिस्तान को दे रहा था जासूस
सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था और उन्हें सीमा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भेज रहा था. यह कोई पहली घटना नहीं है जब गुजरात की सीमा से पाकिस्तानी खुफिया तंत्र से जुड़े व्यक्ति को पकड़ा गया हो. इससे पहले भी पोरबंदर क्षेत्र से एक जासूस को गिरफ्तार किया गया था. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.

लगातार पकड़े जा रहे हैं जासूस
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच 12 से 13 जासूस अब तक देश के अलग-अलग सीमावर्ती क्षेत्रों से पकड़े जा चुके हैं. सभी मामलों में एक समान पैटर्न देखा गया है, जिसमें पकड़े गए आरोपियों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े पाए गए हैं. गुजरात में एक और जासूस की गिरफ्तारी यह संकेत देती है कि पाकिस्तान की तरफ से जासूसी नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने की कोशिशें जारी हैं.

ATS ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी से जुड़ी विस्तृत जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की जाएगी. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस नेटवर्क के पीछे एक बड़ी साजिश हो सकती है, जिसे समय रहते बेनकाब करने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं. इस बीच, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget