एक्सप्लोरर

नमक से दांतों को मोतियों की तरह करें सफेद, चमकाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

Whitening Teeth: नमक से पाएं दांतों की प्राकृतिक सफेदी, जानिए आसान घरेलू नुस्खे, जो दांतों को मोतियों जैसा चमकदार बनाने में मदद करेंगे.

Whitening Teeth: जब आप किसी से मुस्कुराकर बात करते हैं, तो आपकी मुस्कान ही पहला प्रभाव छोड़ती है. लेकिन अगर दांत पीले हों, तो यह आत्मविश्वास को कमजोर कर सकता है. बाजार में मिलने वाले टूथपेस्ट और व्हाइटनिंग प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ-साथ केमिकल्स से भरपूर होते हैं. ऐसे में अगर कोई घरेलू नुस्खा आपके दांतों को मोतियों जैसा चमका दे तो? रसोई में रखा नमक सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह आपके दांतों की सफेदी लौटाने में भी कमाल का काम करता है. आइए जानते हैं कैसे करें नमक का सही इस्तेमाल और पाएं चमकते और सफेद दांत. 

साधारण नमक से दांत को साफ करना

नमक में नैचुरल एंटीसेप्टिक गुण होते हैं. आप थोड़ा सा नमक अपनी उंगलियों पर लेकर सीधे दांतों पर रगड़ सकते हैं. इससे दांतों का जमा मैल और पीलापन हटने लगता है. इसके नियमित उपयोग से दांतों में सफेदी लौट आती है. 

ये भी पढ़े- लिवर खराब होने पर पेशाब में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, संकेत दिखते ही भागे डॉक्टर के पास

नमक और सरसों के तेल का इस्तेमाल करना 

ये दोनों चीजें मिलाकर एक आयुर्वेदिक पेस्ट बनता है. आप इसमें एक चुटकी नमक लेकर 3 बूंद सरसों की तेल की डाल लें और इसे मिलाकर ब्रश की यूज करें. यह मिश्रण दांतों को न केवल सफेद बनाता है, बल्कि मसूड़ों को भी मजबूत करता है. 

नमक और बेकिंग सोडा पेस्ट तैयार करें 

बेकिंग सोडा एक नैचुरल क्लीनिंग का तरीका है. आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर थोड़ा पानी डालें और पेस्ट बनाएं. इसे सप्ताह में 1 से 2 बार ब्रश की तरह इस्तेमाल करें. यह पीलेपन को कम करने और दांतों की चमक बढ़ाने में मदद करता है. 

नमक और नींबू का रस लगाएं 

नमक में नींबू का रस मिलाकर एक असरदार क्लीनिंग पेस्ट बनता है. नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड दांतों की ऊपरी परत को साफ करता है और दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है. लेकिन इसे हफ्ते में सिर्फ एक बार इस्तेमाल करना चाहिए. 

नमक आपके दांतों के लिए सस्ता और असरदार उपाय है. इसे अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करके आप अपने दांतो कों चमकदार बना सकते हैं. साथ ही पीलापन भी ठीक किया जा सकता है. यानी अब जब भी आप किसी से बातचीत करेंगे तो आपको शर्माने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, 'साइलेंट किलर' की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Wall Paint Bubbling: दीवार का पेंट उखड़ रहा है? सीधे दोबारा पेंट करने की न करें भूल
दीवार का पेंट उखड़ रहा है? सीधे दोबारा पेंट करने की न करें भूल
Homemade Candles: घर में कैसे बनाएं फैंसी मोमबत्ती? दीवाली पर जगमगाएगा घर
घर में कैसे बनाएं फैंसी मोमबत्ती? दीवाली पर जगमगाएगा घर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget