एक्सप्लोरर

अगर कर्नाटक में आज हो जाएं चुनाव तो सरकार बचा पाएंगे सिद्धारमैया? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

Karnataka Elections Survey Result: कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर एक सर्वे के अनुसार, अगर आज चुनाव होते हैं तो बीजेपी बहुमत से जीत हासिल करेगी, कांग्रेस दूसरे और जेडीएस तीसरे स्थान पर रहेगी.

Karnataka Assembly Elections Survey Result: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नाटक में राजनीतिक हालात तेजी से बदल गए हैं. हाल ही में हुए एक सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इसमें सामने आया है कि कर्नाटक में अगर आज विधानसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी को बंपर फायदा हो सकता है. 

हैदराबाद की पीपल्स पल्स संस्था और कोडेमो टेक्नोलॉजीज के सर्वे के मुताबिक, कर्नाटक में अगर चुनाव होते हैं तो बीजेपी कांग्रेस को साफ तौर पर हराकर जीत हासिल करेगी. वहीं, जेडीएस तीसरे स्थान पर रहेगी.

सर्वे में बताया गया है कि सीएम सिद्धारमैया अब भी मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं. एक महीने तक चले इस सर्वे में 10,481 लोगों से बात की गई. इसके अनुसार, बीजेपी को पहली बार कर्नाटक में अपने दम पर बहुमत मिल सकता है और उसे 136 से 159 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को 62 से 82 सीटें मिल सकती हैं और उसका वोट प्रतिशत घटकर 40.3% हो सकता है. साल 2023 में यह 42.88% था. सर्वे में खुलासा हुआ है कि कांग्रेस को सरकार विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है.

जेडीएस को केवल 3 से 6 सीटें मिलने की संभावना

जेडीएस को केवल 3 से 6 सीटें मिलने की संभावना है और उसका वोट शेयर भी घटकर 5 प्रतिशत रह सकता है. साल 2023 में ये 18.3 प्रतिशत था. यह राज्य की राजनीति में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले का संकेत दे रहा है.

तीन बार सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी पिछले 20 सालों से कर्नाटक की राजनीति में एक अहम भूमिका निभा रही है और तीन बार (2004, 2008, 2018) सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है, लेकिन अब तक पार्टी अकेले दम पर बहुमत के जादुई आंकड़े (224 में से 113 सीटें) को छू नहीं सकी है. 

सिद्धारमैया सबसे पॉपुलर मुख्यमंत्री उम्मीदवार

सर्वे के अनुसार, सीएम सिद्धारमैया सभी दलों के बीच सबसे पॉपुलर मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं. 29.2 प्रतिशत वोटरों ने उन्हें पसंद किया. उनके बाद डिप्टी सीएम डीके. शिवकुमार को 10.7 प्रतिशत वोट मिले.

किस बीजेपी नेता को कितना समर्थन?

बीजेपी के किसी भी नेता को दोहरे अंकों में समर्थन नहीं मिला. बीएस. येदियुरप्पा को 5.5 प्रतिशत, बसवराज बोम्मई को 3.6 प्रतिशत और बी.वाई. विजयेंद्र को 5.2 प्रतिशत समर्थन मिला. हालांकि, 16.9 प्रतिशत लोगों ने 'बीजेपी का कोई भी उम्मीदवार' विकल्प को चुना. 

कांग्रेस सरकार के कामकाज पर मिली-जुली राय

कांग्रेस सरकार के कामकाज पर मिली-जुली राय मिली. 48.4 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस सरकार के कामकाज को 'बहुत अच्छा' या 'अच्छा' बताया, जबकि 51.6 प्रतिशत ने इसे 'औसत', 'खराब' या 'बहुत खराब' बताया. 

गृह लक्ष्मी योजना को सबसे ज्यादा किया गया पसंद

कांग्रेस की पांच बड़ी योजनाओं में से सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली योजना गृह लक्ष्मी थी, जिसे 45.4% वोटरों ने पसंद किया. इस योजना के तहत परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाते हैं. इसके बाद शक्ति योजना को 19%, अन्न भाग्य को 17%, गृह ज्योति को 13.5% और युवा निधि को 2% लोगों ने पसंद किया. वहीं, 3% लोगों ने कहा कि उन्हें इन योजनाओं की जानकारी ही नहीं थी.

ये भी पढ़ें-

भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था पाकिस्तानी घुसपैठिया, BSF के जवानों ने कर दिया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget