एक्सप्लोरर

क्या होते हैं माइक्रो रोबोट, क्या ये शरीर में घुसकर कैंसर कर सकते हैं खत्म

माइक्रोरोबोट्स बुलेट की तरह बाल के व्यास के आधे छोटे मेटल सिलेंडर हैं,जो पहले से प्रोग्राम रास्ते को फॉलो कर शरीर में सही जगह पहुंचते हैं.इनकी मदद से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का इलाज हो सकता है.

Micro Robots in Cancer Treatment : हमारे शरीर में सेल्स, टिश्यूज, खून की नलियां और धमनियों का ऐसा जाल है कि कैंसर जैसी बीमारी को जड़ से खत्म कर पाना आसान नहीं है. लेकिन सोचिए अगर छोटे-छोटे रोबोट्स शरीर में जाकर कैंसर की कोशिकाओं को फैलने से ही रोक दें या ट्यूमर वाली जगह दवाईयां पहुंचा दे तो क्या होगा, वो भी बिना कोई नुकसान पहुंचाए. 
 
वैज्ञानिक ऐसा ही कुछ कर रहे हैं. माइक्रोरोबोट्स (Micro Robots) की मदद से बिना सर्जरी और कम से कम साइड इफेक्ट में कैंसर को जड़ से खत्म करने में जुटे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर ये माइक्रोरोबोट्स क्या हैं और क्या सचमुच ये शरीर में घुसकर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को खत्म कर सकते हैं...
 
माइक्रो रोबोट्स क्या होते हैं
माइक्रोरोबोट्स बुलेट की तरह बाल के व्यास (Diameter) के आधे छोटे-छोटे मेटल सिलेंडर हैं, जो पहले से प्रोग्राम रास्ते को फॉलो कर शरीर में सही जगह पहुंचते हैं. ये इतने छोटे होते हैं कि इंजेक्शन या लेजर की मदद से इंसान के शरीर में भेजे जा सकते हैं.  फिर फिजिकल और केमिकल रिएक्शन से इन्हें कंट्रोल किया जाता है. आने वाले समय में इन्हें खास पदार्थों को डिलीवर करने या मेडिकल इक्विपमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है.
 
माइक्रो रोबोट्स से कैंसर का इलाज 
म्यूनिख में बायोइंजीनियरों की एक टीम ने छोटे-छोटे माइक्रोरोबोट्स बनाए है, जिन्हें माइक्रोस्कोप के नीचे रखकर वायरलेस तरीके से इंसान की कोशिकाओं से खुद को जोड़ लेते हैं. इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोरोबोटिक एंड बायोइंजीनियरिंग की प्रोफेसर बर्ना ऊजकले एडेलमान और उनकी टीम इस रिसर्च में जुटी है. उनका कहना है कि उनके माइक्रोरोबेट्स किसी मानव कोशिका की तरह ही गोल और सॉफ्ट हैं. ये हिल सकते हैं, कोशिकाओं को सक्रिय कर सकते हैं. इन्हें वायरलेस तरीके से कंट्रोल भी किया जा सकता है. शोधकर्ताओं ने बताया कि इनमें कुछ नैनो पार्ट्स डालकर गर्मी पैदा कर सकते हैं, ताकि माइक्रो रोबोट सक्रिय हो जाएं. 
 
क्या कैंसर खत्म कर सकते हैं माइक्रो रोबोट्स
माइक्रो रोबोट्स को बनाने का एक मकसद कैंसर (Cancer) रोकने में इनकी मदद लेना है. माइक्रो रोबोट्स को कैंसर कोशिकाओं से जुड़ने का निर्देश दिया जा सकता है. आने वाले समय में लेजर के जरिए इनसे ज्यादा कारगर इलाज हो सकता है. इसकी मदद से कैंसर की ज्यादा अच्छी दवाओं की खोज हो सकती है.
 
माइक्रो रोबोट्स ट्रांसपोर्ट सिस्टम की तरह काम कर सकते हैं, जो खास कोशिकाओं तक दवा पहुंचाने या  किसी अंग तक टिश्यू को पहुंचाकर उसे ठीक कर सकें. अभी म्यूनिख में साइंटिस्ट इस पर काम कर रहे हैं. ताकि माइक्रो रोबोट्स शरीर में जाकर कैंसर और अन्य बीमारियों के इलाज में मदद कर सकें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
Cholesterol Lowering Pill: कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
Frequent Bowel Movements: क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
Anti Aging Drug: क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget