एक्सप्लोरर

जिसे बताया 'फर्जी डीन', वही कर रहे संस्थान में कामकाज! जामिया हमदर्द में विवाद चरम पर

जामिया हमदर्द और HIMSR के बीच चल रही तनातनी के चलते 2025-26 की 150 MBBS और 49 PG सीटें रद्द कर दी गईं हैं, जिससे छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है.

दिल्ली की जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी और इसके मेडिकल संस्थान HIMSR (हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च) के बीच बढ़ते टकराव का असर अब छात्रों पर साफ दिखने लगा है. जहां एक ओर विश्वविद्यालय प्रशासन संस्थान की गतिविधियों पर सवाल उठा रहा है, वहीं दूसरी ओर HIMSR के अधिकारी अपना पक्ष मजबूती से रख रहे हैं. लेकिन इस सबके बीच सबसे ज्यादा नुकसान उन छात्रों को हो रहा है, जो इस संस्थान में MBBS या PG मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे थे.

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब 2 जुलाई 2025 को जामिया हमदर्द प्रशासन ने एक पत्र जारी कर HIMSR के डीन को "फर्जी" बताया. लेकिन हैरानी की बात ये है कि 21 जुलाई को उसी डीन के नाम से संस्थान की ओर से नोटिस भी जारी किया गया. यानी विश्वविद्यालय और संस्थान दो अलग-अलग नामों को डीन मान रहे हैं. विवि ने प्रो. सुधीर कुमार जैन को डीन नियुक्त किया है, जबकि HIMSR की ओर से डॉ. मुसर्रत हुसैन इस पद पर कार्यरत हैं.

813 करोड़ के दुरुपयोग का आरोप, मेडिकल सीटें रद्द

6 जून 2025 को जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी ने नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) को एक पत्र लिखकर HIMSR में एडमिशन प्रक्रिया और ऑनलाइन पोर्टल पर नियंत्रण न होने की बात कही. साथ ही, CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए संस्थान में 813 करोड़ रुपये के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया गया. इसके बाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 150 MBBS और 49 PG मेडिकल सीटें वापस ले लीं.

अब NMC के टेम्परेरी सीट मैट्रिक्स में HIMSR की सीटें शून्य दिख रही हैं, जो NEET काउंसलिंग में भाग लेने वाले हजारों छात्रों के लिए चिंता का विषय है.

हमदर्द एजुकेशन सोसायटी ने दिया 426 करोड़ का डोनेशन

HIMSR का संचालन देख रही हमदर्द एजुकेशन सोसायटी का कहना है कि यह पूरा विवाद जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी के एकतरफा फैसले का नतीजा है. सोसायटी ने यह भी बताया कि उन्होंने संस्थान की स्थापना के लिए 426 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया है और संस्थान एक स्वायत्त निकाय के तौर पर कार्य करता है.

उन्होंने यह भी दावा किया कि NMC ने HIMSR के खिलाफ न तो कोई वित्तीय चूक बताई है और न ही कोई अनुपालन में गड़बड़ी. CAG की जिस रिपोर्ट का हवाला दिया जा रहा है, वह शायद विश्वविद्यालय के अपने रिकॉर्ड में हुई गलती हो.

छात्रों के लिए चिंता का समय

21 जुलाई से NEET की काउंसलिंग शुरू हो चुकी है और ऐसे में HIMSR में दाखिला लेने का सपना देखने वाले छात्रों को अब दूसरे विकल्पों पर ध्यान देना होगा. हालांकि डॉ. मुसर्रत हुसैन ने कहा है कि संस्थान लगातार NMC के संपर्क में है और सीटों की बहाली की कोशिश कर रहा है.

यह भी पढ़ें- पंजाब में निकली 2000 PTI पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन प्रक्रिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H-1B Visa Fee Hike : H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ी, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना कितना मुश्किल हुआ?
H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ी, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना कितना मुश्किल हुआ?
NEET UG 2026: रिक्शा चालक के पोते ने रचा इतिहास, बिहार के छोटे से गांव में पहली बार किसी ने NEET UG किया क्रैक
रिक्शा चालक के पोते ने रचा इतिहास, बिहार के छोटे से गांव में पहली बार किसी ने NEET UG किया क्रैक
UGC NET June 2026 Answer Key: NTA कभी भी जारी कर सकता है UGC NET जून परीक्षा की आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड
NTA कभी भी जारी कर सकता है UGC NET जून परीक्षा की आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget