एक्सप्लोरर

दुश्मनों के टैंक और सेना को एक झटके में तबाह कर देगी ये मिसाइल, DRDO ने किया सफल परीक्षण

DRDO UAV Missile Test: दुश्मन के टैंक और इन्फेंट्री सैनिकों से टक्कर के लिए डीआरडीओ ने यूएवी से लॉन्च होने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है, जिसके लिए देश के रक्षामंत्री ने बधाई दी.

ड्रोन वॉरफेयर में डीआरडीओ ने मील का पत्थर हासिल करते हुए यूएवी से लॉन्च होने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. दुश्मन के टैंक और इन्फेंट्री सैनिकों को मार गिराने वाले इस खास यूएवी टेस्ट को आंध्र प्रदेश के कुरनूल में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस परीक्षण के लिए डीआरडीओ और इंडस्ट्री पार्टनर (अडानी डिफेंस) को शुभकामनाएं दी हैं.

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने यूएवी से लॉन्च किए जाने वाली प्रेशियन गाइडेड मिसाइल (यूएलपीजीएम)-वी3 सिस्टम का परीक्षण किया है. परीक्षण को कुरनूल के नेशनल ओपन एरिया रेंज (एनओएआर) में आयोजित किया गया. डीआरडीओ ने हालांकि, टेस्ट और यूएलपीजीएम के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, ये यूएलपीजीएम करीब 8.50 किलो के पेयलोड (हथियार) को लॉन्च करने में सक्षम है.

सैनिकों पर खतरा होगा कम

डीआरडीओ ने इस यूएलपीजीएम को भारतीय सेना (थलसेना) के लिए तैयार किया है और इसके उत्पादन की जिम्मेदारी अडानी डिफेंस के हवाले होगी. थलसेना इन यूएलपीजीएम का इस्तेमाल दुश्मन के टैंक, आर्मर्ड व्हीकल्स, मिलिट्री ट्रक और पैदल सैनिकों पर हमला करने के लिए कर पाएगी. 

इन यूएवी से करीब चार (04) किलोमीटर की दूरी से ही मिसाइल से दुश्मन पर अटैक किया जा सकेगा. ऐसे में सैनिक, जंग के मैदान के बाहर से ही दुश्मन पर हमला करने में सक्षम हो पाएंगे. इससे सैनिकों पर खतरा काफी कम हो जाएगा.

बर्फीले इलाकों से लेकर रेगिस्तान तक में इस्तेमाल 

जानकारी के मुताबिक, इस तरह के गाईडेड प्रेशिसयन मिसाइल को दिन-रात किसी भी समय लॉन्च किया जा सकता है. इस तरह के यूएवी का इस्तेमाल बर्फीली इलाकों से लेकर रेगिस्तान तक में किया जा सकेगा, क्योंकि ये यूएवी माइनस -20 से लेकर 65 डिग्री तक के तापमान में ऑपरेट किया जा सकता है.

डीआरडीओ की ओर से परीक्षण किए गए यूएवी, 750 मीटर से लेकर 2000 मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भर सकते हैं. रक्षा मंत्री ने यूएलजीपीएम के परीक्षण पर एक्स अकाउंट पर लिखा कि इसके जरिए भारत की रक्षा क्षमताओं में भारी इजाफा होगा. 

एमएसएमई और स्टार्टअप्स को दी शुभकामनाएं

इसके लिए रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ और इंडस्ट्री पार्टनर के साथ-साथ इस प्रोजेक्ट में साथ देने वाली एमएसएमई और स्टार्टअप्स को भी शुभकामनाएं दी. राजनाथ सिंह के मुताबिक, इस टेस्ट से साफ हो गया है कि देश की डिफेंस इंडस्ट्री क्रिटिकल डिफेंस टेक्नोलॉजी के उत्पादन और अब्जॉर्ब करने के लिए तैयार है. 

ये भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार ने मान ली विपक्ष की बात, संसद में चर्चा का वक्त तय, अमित शाह-राजनाथ रखेंगे पक्ष

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget