एक्सप्लोरर

Teej 2025 Calendar: हरियाली तीज, कजरी तीज, हरतालिका तीज 2025 में कब ? नोट करें डेट

Teej 2025 Calendar: हिंदू धर्म में तीज का पर्व पति की लंबी आयु और अच्छा जीवनसाथी पाने का त्योहार है. इस दिन स्त्रियां कठिन व्रत करती है. इस साल हरियाली तीज, कजरी तीज, हरतालिका तीज कब है जानें.

Teej 2025 Calendar: साल में तीज का त्योहार स्त्रियां बड़े धूमधाम से मनाती हैं. अखंड सौभाग्य के लिए तीज का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. कुंवारी कन्या जहां ये व्रत अच्छे पति की कामना से करती हैं तो वहीं सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए इस दिन अन्न-जल का त्याग करती हैं.

मान्यता है कि तीज का व्रत सुख, सौभाग्य, सफलता और समृद्धि प्रदान करता है. ऐसे में जो स्त्रियां तीज व्रत करती हैं वह 2025 में हरियाली तीज, हरतालिका तीज और कजरी तीज की डेट जान लें.

हरियाली तीज 2025 (Hariyali Teej 2025)

सावन माह के शुक्ल पक्ष की तीज को हरियाली तीज कहा जाता है. इस साल हरियाली तीज का त्योहार 27 जुलाई 2025 को है. हरियाली तीज नवविवाहित वधू मायके में मनाती हैं और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की मंगल कामना करती हैं. इस खास मौके पर महिलाएं मेहंदी लगाती है, पूजा-पाठ के बाद झूला झुलाती हैं, सावन के गीत गाती हैं.

महत्व - ये व्रत पति की दीर्धायु के लिए रखा जाता है, अविवाहिता इसे सुयोग्य वर पाने की कामना से करती हैं. इसमें शिव पार्वती की पूजा का विधान है. हरियाणा, चण्डीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान में हरियाली तीज की रौनक खास होती है.

हरतालिका तीज 2025 (Hartalika Teej 2025)

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को मनाई जाने वाली तीज हरतालिका तीज कहलाती है. इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त 2025 को है. इस दिन सुहागिनें 24 घंटे का निर्जला व्रत कर शिव पार्वती की पूजा करती हैं. रात्रि जागरण करती हैं.

महत्व - संतान प्राप्ति, सुखी वैवाहिक जीवन और मनचाहा वर पाने के लिए हरतालिका तीज व्रत अहम माना जाता है. ये मां पार्वती और शिव जी के मिलन का प्रतीक है. हरतालिका तीज का व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रुप में पाने के लिए किया था और सालों तक कठिन तपस्या की थी.

कजरी तीज 2025 (Kajari Teej 2025)

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष के तीसरे दिन कजरी तीज मनाई जाती है. कजरी तीज 12 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी. कजरी या सातुड़ी तीज को कजली तीज और बड़ी तीज भी कहते है. कजरी तीज के व्रत में महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक अन्न-जल ग्रहण नहीं करतीं.

महत्व - इस व्रत को रखने का मुख्य उद्देश्य पति की दीर्घायु और परिवार की समृद्धि की कामना करना है. इस व्रत में नीमड़ी माता, गणेश जी, गौरी-शंकर की पूजा का विधान है.

Sawan 2025: सावन में शिवलिंग पर जल कैसे चढ़ाएं ? खड़े या बैठकर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

जागृति सोनी बर्सले ने माखनलाल यूनिवर्सिटी भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. वर्तमान में Abplive.Com में बतौर कंसल्टेंट धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रही हैं. इन्हें पत्रकारिता में 8 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं. जागृति सोनी बर्सले ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की. इसके बाद इन्होंने राष्ट्रीय और लाइफस्टाइल खबरों के अलावा वीडियो सेक्शन में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर भी लंबे समय तक काम किया है. खाली समय में इन्हें किताबें पढ़ना इन्हें अच्छा लगता है. अध्यात्म में इनकी गहरी रुचि है. लोगों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए ये अपने लेखों के माध्यम से प्रेरित करती रहती हैं. इनका मकसद धर्म और ज्योतिष के वैज्ञानिक पहलुओं से लोगों को अवगत कराना ताकि हजारों साल पुराने इस ज्ञान को दैनिक जीवन में अधिक उपयोगी बनाया जा सके. इन्हें संगीत व धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का भी शौक है. महिलाओं व बच्चों के विकास के लिए ये जागरुक भी करती रहती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गहने खरीदने और पहनने का शुभ मुहूर्त क्या है? वैदिक ग्रंथों में छिपा है इसका जवाब?
गहने खरीदने और पहनने का शुभ मुहूर्त क्या है? वैदिक ग्रंथों में छिपा है इसका जवाब?
अक्षय तृतीया 2026: सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का सही समय और धन वृद्धि के उपाय!
अक्षय तृतीया 2026: सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का सही समय और धन वृद्धि के उपाय!
Kharmas 2026: कल से खरमास शुरू, जानें 1 महीने क्या करें, क्या नहीं
कल से खरमास शुरू, जानें 1 महीने क्या करें, क्या नहीं
गुप्त साधना क्या होती है? बाबा बागेश्वर के बयान के बाद अचानक क्यों बढ़ी इसकी खोज
गुप्त साधना क्या होती है? बाबा बागेश्वर के बयान के बाद अचानक क्यों बढ़ी इसकी खोज

वीडियोज

Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rahul Gandhi Martial Arts: नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
Embed widget