एक्सप्लोरर

एक दिन में कितना विटामिन लेना होता है जरूरी? जान लें सेहत से जुड़ी यह बात

आजकल इंसान को कई तरह की बीमारियां काफी छोटी सी उम्र से होने लगी हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है कि लोगों ने डाइट पर ध्यान देना छोड़ दिया है. आपको बताते हैं कि डाइट में कितना विटामिन होना चाहिए?

रवींद्र नाथ टैगोर की एक फेसम पंक्ति है कि 'शरीर के लिए सेहत का महत्व वैसा ही है जैसे दीपक के लिए तेल'. यानी इंसान को खुशहाल लाइफ जीने के लिए हेल्दी होना जरूरी है. अगर इंसान हेल्दी ही नहीं है तो फिर उसको तमाम तरह की बीमारियां समय-समय पर होती रहती हैं, जिसके चलते वह अपनी लाइफ को एन्जॉय करके जी नहीं पाता है. अगर इंसान को अच्छी लाइफ चाहिए तो उसको डाइट पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ती है, ताकि उसके शरीर के लिए जिन पोषक तत्वों की जरूरत है उसे वह पर्याप्त मात्रा में मिल जाए. आइए जानते हैं कि एक इंसान को रोजाना कितने विटामिन लेने चाहिए?. इसको लेकर WHO की गाइडलाइन में क्या बताया गया है?

एक दिन में कितना विटामिन जरूरी?

शरीर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन बेहद जरूरी हैं. ये इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ हार्मोन बैलेंस, सेल रिपेयर और एनर्जी प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाते हैं. लेकिन सवाल यह है कि हमें रोजाना कितनी मात्रा में विटामिन लेने चाहिए? ऐसे में डब्ल्यूएचओ की तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुसार, बैलेंस्ड डाइट से विटामिन की ज्यादातर जरूरतें पूरी हो जाती हैं, लेकिन अगर डाइट सही नहीं है या हेल्थ कंडीशन खास है तो विटामिन की कमी हो सकती है. ऐसे में जरूरत के हिसाब से सप्लीमेंट भी लिए जा सकते हैं.

एक इंसान को एक दिन में कितने विटामिन की जरूरत है, यह इंसान की उम्र पर निर्भर करता है. WHO और अन्य हेल्थ एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, वयस्कों के लिए विटामिन D हर दिन 10 माइक्रोग्राम की जरूरत होती है. यह हड्डियों और इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है. इसके बाद विटामिन A का नंबर आता है. महिलाओं के लिए हर दिन इसकी मात्रा कम से कम 600 माइक्रोग्राम और पुरुषों के लिए 700 माइक्रोग्राम होनी ही चाहिए. इससे आंखों और स्किन की सेहत बनी रहती है. विटामिन E हर दिन लगभग 10 मिलीग्राम लेना चाहिए. यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और सेल्स को डैमेज होने से बचाता है.

विटामिन K की बात करें तो इसकी मात्रा हर दिन महिलाओं को 90 माइक्रोग्राम और पुरुषों को 120 माइक्रोग्राम तक होनी चाहिए. विटामिन B6 की मात्रा लगभग 1.6 से 1.8 मिलीग्राम और विटामिन B2 (राइबोफ्लेविन) को हर दिन करीब 1.6 से 2.0 मिलीग्राम लेना चाहिए.

क्या इससे ज्यादा विटामिन ले सकते हैं?

WHO का कहना है कि फैट सॉल्युबल विटामिन जैसे A, D, E, K अधिक मात्रा में लेने से शरीर में जमा हो सकते हैं और यह नुकसानदेह हो सकता है. इसकी मात्रा को पूरा करने के लिए हरी सब्जियां, फल, दालें, साबुत अनाज और डेयरी उत्पाद को अपने डाइट में शामिल करें. इससे आप एक हैप्पी लाइफ जी सकते हैं, बिना किसी बीमारी या दूसरी हेल्थ समस्या के(जो विटामिन के चलते होती है).

इसे भी पढ़ें- 35 के बाद प्रेग्नेंट होना क्यों हो जाता है मुश्किल, इस दौरान कितनी केयर की जरूरत?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget