एक्सप्लोरर

थाईलैंड और कंबोडिया में किस धर्म को मानने वाले सबसे ज्यादा? जान लें पूरी डिटेल

थाईलैंड के लड़ाकू विमान कंबोडिया के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. वहीं, कंबोडिया ने भी तोप और रॉकेट जैसे भारी हथियारों से जवाबी हमला किया है.

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच इन दिनों सीमा पर तनाव बहुत बढ़ गया है. कई लोगों की जान जा चुकी है और दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रही हैं. इन दोनों के बीच चल रहा विवाद और संघर्ष एक बार फिर चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाईलैंड के लड़ाकू विमान कंबोडिया के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. वहीं, कंबोडिया ने भी तोप और रॉकेट जैसे भारी हथियारों से जवाबी हमला किया है. इन दोनों देशों के बीच विवाद की वजह कई सौ साल पहले बनाया गया एक हिंदू मंदिर है. इस मंदिर को लेकर दोनों देशों के बीच पिछले 100 साल से विवाद चल रहा है.

इस बीच अब पूरी दुनिया की नजर अब इन दोनों देशों पर है. ऐसे में बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि थाईलैंड और कंबोडिया में किस धर्म को मानने वाले लोग ज्यादा हैं और इन देशों की जनसंख्या कितनी है. तो आइए जानते हैं कि थाईलैंड और कंबोडिया की पूरी डिटेल क्या है. 

थाईलैंड और कंबोडिया में किस धर्म को मानने वाले सबसे ज्यादा?

थाईलैंड और कंबोडिया दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित दो पड़ोसी देश हैं. इन दोनों ही देशों के बीच ऐतिहासिक रूप से विवाद चलता आ रहा है. वहीं थाईलैंड और कंबोडिया दोनों ही देशों में बौद्ध धर्म सबसे ज्यादा माना जाता है. थाईलैंड में लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं. वहीं कंबोडिया में यह संख्या और भी ज्यादा है यहां करीब 97 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म से जुड़े हुए हैं. इन दोनों देशों में थेरवाद बौद्ध धर्म का पालन किया जाता है. यह बौद्ध धर्म की एक प्रमुख परंपरा है, जो बुद्ध के प्रारंभिक शिक्षाओं और अनुशासन पर आधारित होती है. खास बात यह है कि थाईलैंड और कंबोडिया के बौद्ध धर्म पर हिंदू धर्म का भी गहरा प्रभाव देखा जा सकता है.

थाईलैंड और कंबोडिया की आबादी कितनी है?
1. थाईलैंड की आबादी लगभग 7.16 करोड़ है. यह दुनिया में 20वें नंबर पर सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है.

2. थाईलैंड में प्रति वर्ग किलोमीटर 140 लोग रहते हैं.

3.  कंबोडिया की आबादी करीब 1.78 करोड़ है यह दुनिया में जनसंख्या के अनुसार 73वें नंबर पर आता है.

4. कंबोडिया में प्रति वर्ग किलोमीटर 101 लोग रहते हैं.

5. कंबोडिया में हिंदुओं की संख्या कम है, लेकिन हिंदू धर्म का वहां ऐतिहासिक महत्व है

6. दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर अंगकोरवाट कंबोडिया में ही है, यह मंदिर पहले पूरी तरह हिंदू मंदिर था, जो बाद में बौद्ध धर्म के प्रभाव में आ गया है. 

क्या है कंबोडिया में बौद्ध धर्म का दर्जा

कंबोडिया में बौद्ध धर्म को राजकीय धर्म यानी आधिकारिक धर्म का दर्जा मिला हुआ है, यहां वाट (बौद्ध मठ) और संघ (भिक्षुओं का समुदाय) सामाजिक और धार्मिक जीवन का अहम हिस्सा हैं. यहां बौद्ध मंदिरों को वाट कहा जाता है और भिक्षु यानी मठों में रहने वाले संत समाज में जरूरी भूमिका निभाते हैं. इतिहासकारों के अनुसार, बौद्ध धर्म 5वीं शताब्दी ईस्वी से ही कंबोडिया में मौजूद है. यहां के कई प्राचीन मंदिर और त्योहार इसी धर्म से जुड़े हुए हैं. 

थाईलैंड में बौद्ध धर्म का क्या प्रभाव है?

थाईलैंड में भी बौद्ध धर्म का प्रमुखता से पालन किया जाता है. यहां के राष्ट्रीय महाकाव्य रामकियेन, जो कि भारत की रामायण पर आधारित है, उसमें भी बौद्ध और हिंदू धर्म की झलक देखने को मिलती है. हालांकि थाईलैंड में मंदिरों, मूर्तियों और पूजा की परंपराओं में बौद्ध धर्म के अलावा हिंदू देवी-देवताओं का प्रभाव भी साफ दिखाई देता है.

यह भी पढ़े : थाईलैंड और कंबोडिया में किसकी सेना है ज्यादा ताकतवर, खुली जंग हुई तो कौन मारेगा बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Extra Marital Affair: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जायज तो होटल में पकड़े जाने पर क्यों पहुंच जाती है पुलिस? जानिए सही नियम
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जायज तो होटल में पकड़े जाने पर क्यों पहुंच जाती है पुलिस? जानिए सही नियम
Khan Market History: दिल्ली के मशहूर खान मार्केट का किस खान से है संबंध? हैरान कर देगा आपको यह जवाब
दिल्ली के मशहूर खान मार्केट का किस खान से है संबंध? हैरान कर देगा आपको यह जवाब
Sonam Wangchuk Hunger Strike: क्या सोनम वांगचुक का अनशन जबरन तुड़वा सकती है सरकार, जारी रखा तो दो दिन में हो जाएगी मौत!
क्या सोनम वांगचुक का अनशन जबरन तुड़वा सकती है सरकार, जारी रखा तो दो दिन में हो जाएगी मौत!
कितनी तरह के होते हैं बादल और किसमें तबाही मचाने की ताकत सबसे ज्यादा, भारत में कहां दिखता है इनका तांडव?
कितनी तरह के होते हैं बादल और किसमें तबाही मचाने की ताकत सबसे ज्यादा, भारत में कहां दिखता है इनका तांडव?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
FOR MORNING: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget