एक्सप्लोरर

सावधान! भारत में साइबर फ्रॉड बेकाबू, 2024 में ₹22,845 करोड़ की ठगी, जानिए कैसे रहें सुरक्षित

2024 में भारत में साइबर फ्रॉड से ₹22,845 करोड़ की ठगी हुई, जिसमें 206% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और सरकार ने सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं.

भारत में साइबर अपराध बेलगाम होता जा रहा है. गृह मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 में देशभर में साइबर फ्रॉड के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. जहां 2023 में साइबर अपराध से 7,465 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी, वहीं 2024 में यह आंकड़ा 206% की उछाल के साथ ₹22,845 करोड़ तक पहुंच गया.

गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने लोकसभा में बताया कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) और सिटिजन फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम (CFCFRMS) पर 2024 में कुल 36.40 लाख वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज की गई हैं. यह आंकड़ा 2023 में दर्ज 24.4 लाख मामलों से कहीं अधिक है.

बढ़ते अपराध, डरावने आंकड़े

मंत्री के अनुसार, 2024 में 22.7 लाख साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज हुईं, जबकि 2023 में यह संख्या 15.9 लाख थी. यानी एक साल में साइबर क्राइम में 42% की बढ़ोतरी हुई है, जो देशभर के लोगों के लिए चिंता का विषय है.

सरकार ने कई लोगों के पैसे बचाए

सरकार ने इस चुनौती से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं. CFCFRMS की मदद से अब तक 17.8 लाख शिकायतों के आधार पर लगभग ₹5,489 करोड़ रुपए की रकम को धोखाधड़ी से बचाया जा चुका है.

इसके अलावा, पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार ने 9.42 लाख से अधिक सिम कार्ड और 2,63,348 मोबाइल IMEI को ब्लॉक किया है. वहीं, Pratibimb मॉड्यूल की मदद से अब तक 10,599 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

ऐसे बचें साइबर फ्रॉड से

   साइबर विशेषज्ञों और सरकार द्वारा सुझाए गए सुरक्षा उपाय इस प्रकार हैं:

-संदिग्ध लिंक, ईमेल और कॉल से सतर्क रहें

-मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें और 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करें

-केवल सुरक्षित वेबसाइट (https) ही खोलें

-अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें

-अपने मोबाइल और कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर नियमित रूप से अपडेट रखें

-पब्लिक वाई-फाई से लॉगिन या बैंकिंग जैसी संवेदनशील गतिविधियां न करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tech Saving Tips : हर महीने गैजेट और ऐप्स पर हो रहा ज्यादा खर्च? अपनाएं ये टेक सेविंग टिप्स
हर महीने गैजेट और ऐप्स पर हो रहा ज्यादा खर्च? अपनाएं ये टेक सेविंग टिप्स
क्या Delete करने के बाद भी बचा रहता है आपका Data? जानिए क्या है सच्चाई
क्या Delete करने के बाद भी बचा रहता है आपका Data? जानिए क्या है सच्चाई
How Mobile Tower Works: मोबाइल टावर कैसे काम करते हैं, कैसे होती है कॉल कनेक्ट?
मोबाइल टावर कैसे काम करते हैं, कैसे होती है कॉल कनेक्ट?
Solar Panel खराब होने के बाद कहां जाते हैं? सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
Solar Panel खराब होने के बाद कहां जाते हैं? सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget