एक्सप्लोरर

भारत में लॉन्च हुई MG Cyberster, कीमत 72.49 लाख से शुरू, जानें कब से होगी डिलीवरी

MG Cyberster Launched In India: एमजी साइबरस्टर भारत में 72.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गई है. आइए इस इलेक्ट्रिक रोडस्टर के फीचर्स, रेंज, परफॉर्मेंस और डिलीवरी की पूरी डिटेल्स जानते हैं.

MG Motor ने अपनी मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 72.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो सिर्फ पहले से बुक किए गए ग्राहकों के लिए है. नई बुकिंग पर इसकी कीमत 74.99 लाख (एक्स-शोरूम) होगी. इस कार की डिलीवरी 10 अगस्त 2025 से शुरू होगी. MG Cyberster को सिर्फ MG Select शोरूम के जरिए बेचा जाएगा.

Cyberster एक पूरी तरह इलेक्ट्रिक टू-सीटर रोडस्टर है, जिसे MG की आइकॉनिक MGB रोडस्टर की याद में डिजाइन किया गया है. यह कार फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और हाई-टेक फीचर्स के साथ आती है. इसमें डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप है जो 510 बीएचपी और 725 एनएम टॉर्क देता है. कार सिर्फ 3.2 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. इसका ड्रैग कोएफिशिएंट सिर्फ 0.269 Cd है, जो इसे और भी एयरोडायनामिक बनाता है.

MG Cyberster का कैसा है डिजाइन?

  • Cyberster के डिजाइन में सुपरकार जैसे सिजर डोर्स और सॉफ्ट-टॉप कन्वर्टिबल रूफ दी गई है. इसके लुक को LED लाइट्स, एक्टिव एयरो फीचर्स और यूनिक रियर डिजाइन से और भी खास बनाया गया है. इसमें लगे हैं 20-इंच एलॉय व्हील्स, जिन पर पिरेली P-Zero टायर्स आते हैं.

  • Cyberster के अंदर एक ऐसा केबिन दिया गया है जो खासतौर पर ड्राइवर के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें तीन स्क्रीन मिलती हैं-एक 10.25 इंच की टचस्क्रीन और दो 7-इंच की डिजिटल डिस्प्ले, जो जरूरी जानकारी दिखाती हैं. इंटीरियर में प्रीमियम वेगन लेदर और डायनामिका स्वेड मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे आरामदायक और स्टाइलिश बनाता है. कार में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग पर लगे पैडल शिफ्टर्स और BOSE का नॉइज-कैंसलेशन साउंड सिस्टम भी दिया गया है.

  • Cyberster में 77kWh की पतली बैटरी लगी है, जिसकी मोटाई सिर्फ 110mm है. यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगभग 580 किमी की रेंज देती है (MIDC अनुसार). कार को अच्छी हैंडलिंग और बैलेंस के लिए डबल विशबोन सस्पेंशन और 50:50 Weight distribution के साथ तैयार किया गया है.

सेफ्टी और कलर ऑप्शन

  • सेफ्टी की बात करें तो Cyberster में मिलता है एक मजबूत H-शेप स्ट्रक्चर, जो रोलओवर से सुरक्षा देता है. इसमें लेवल 2 ADAS, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, ब्रेम्बो ब्रेक्स, ESC, और कई एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

  • MG Cyberster चार शानदार डुअल-टोन रंगों में मिलती है. इनमें न्यूक्लियर येलो के साथ ब्लैक रूफ, फ्लेयर रेड के साथ ब्लैक रूफ, एंडीज ग्रे के साथ रेड रूफ और मॉडर्न बेज के साथ रेड रूफ शामिल हैं. ये सभी कलर इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं.

  • इस कार की कीमत में 3.3kW पोर्टेबल चार्जर, 7.4kW वॉल बॉक्स चार्जर और स्टैंडर्ड होम इंस्टॉलेशन शामिल है. MG कंपनी पहली बार खरीदने वाले ग्राहकों को हाई-वोल्टेज बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी और वाहन पर 3 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है. बता दें कि बुकिंग अब शुरू हो चुकी है और ग्राहक देश के 13 शहरों में स्थित MG Select Experience Centers पर जाकर इस कार को देख और टेस्ट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: लॉन्चिंग से पहले ही लीक हुई इस SUV की सारी डिटेल्स,1 अगस्त को मार्केट में करेगी एंट्री, जानें क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुल टैंक में चलेगी 1000 KM से ज्यादा, जल्द लॉन्च होने जा रही ये बेहतरीन कार, जानें खासियत
फुल टैंक में चलेगी 1000 KM से ज्यादा, जल्द लॉन्च होने जा रही ये बेहतरीन कार, जानें खासियत
Dashcam लगवाने से क्या मिलेगा कानूनी फायदा? Accident के बाद जानिए कितना काम आती है रिकॉर्डिंग
Dashcam लगवाने से क्या मिलेगा कानूनी फायदा? Accident के बाद जानिए कितना काम आती है रिकॉर्डिंग
'मैं माफी मांगता हूं...'E20 से माइलेज कमी के दावे के बाद सौरव जोशी ने क्यों लिया यू-टर्न?
'मैं माफी मांगता हूं...'E20 से माइलेज कमी के दावे के बाद सौरव जोशी ने क्यों लिया यू-टर्न?
Classic 350 या Bullet 350, रॉयल एनफील्ड की कौन-सी बाइक देती है सबसे ज्यादा माइलेज?
Classic 350 या Bullet 350, रॉयल एनफील्ड की कौन-सी बाइक देती है सबसे ज्यादा माइलेज?

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: मध्यस्थता के खिलाफ एकमत क्यों हिंदू-मुस्लिम? संभल, वाराणसी और मथुरा विवाद समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
मध्यस्थता के खिलाफ एकमत हिंदू-मुस्लिम! संभल, वाराणसी और मथुरा समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget