एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल का BJP पर निशाना, 'जब भगवान किसी को बर्बाद करना चाहते हैं तो, सबसे पहले...'

गुजरात के डेडियापाड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि हम जेल जाने से डरने वाले नहीं है. उन्होंने चैतर बसावा को बब्बर शेर बताया.

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये आप के कई और नेताओं को जेल में डालेगी. उन्होंने गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाडा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  एक कहावत है, विनाश काले विपरीत बुद्धि. इनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''जब भगवान किसी को बर्बाद करना चाहता है तो सबसे पहले उसकी बुद्धि भ्रष्ट करता है. बीजेपी वालों की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है. ये जितना हमारे कार्यकर्ताओं को जेल में भेजेंगे, उतनी जनता खड़ी होती जाएगी.'' 

चैतर बसावा बब्बर शेर है- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा, ''बीजेपी को लगता है कि चैतर बसावा को जेल भेज देंगे तो वो डर जाएगा, वो चैतर बसावा को डराना चाहते हैं, चैतर बसावा तो कितनी बार जेल जा चुका है. अरे बीजेपी वालों चैतर बसावा बब्बर शेर है, तुम उसको जेल में भेजकर डरा नहीं सकते. इन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में भेजा.''

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''बीजेपी सरकार ने आदिवासी समाज का शोषण किया है, आपका हक छीना है. आपने बीजेपी और कांग्रेस को Vote दिया लेकिन किसी ने भी आपके लिए आवाज नहीं उठाई. 2022 में आपने आदिवासी समाज के बेटे चैतर बसावा को MLA बनाकर भेजा और उसने आपके हक, अधिकार और न्याय के लिए आवाज उठाई. चैतर वसावा ने आपके स्कूलों, अस्पताल, सड़कों और जमीन के लिए सदन में आवाज उठाई और सड़कों पर लड़ाई लड़ी.''

गोपाल इटालिया, इसुदान गढ़वी को ये जेल में भेजेंगे- अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, ''पिछले साल मुझे एक साल तक जेल में रखा. उनको लगा कि डर जाएंगे. मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह को जेल में रखा, इनका लगा कि हम डर जाएंगे. इनकी लगा कि हमारी पार्टी टूट जाएगी. हमारी पार्टी और मजबूत हो गई है. आप इनसे डरने वाली नहीं है. अभी दो साल हैं, 2027 में चुनाव है. गोपाल इटालिया, इसुदान गढ़वी को ये जेल में भेजेंगे.

भगवंत मान का निशाना

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी ने हर विभाग में आपका पैसा लूटा है. इन्होंने पशुपालकों और किसानों का पैसा लूटा है. हमारे बुजुर्गों ने तो बताया था कि सारा पैसा मरने के बाद यहीं ज़मीन पर रह जाता है. लेकिन इनका यमराज से शायद कोई समझौता हो गया है जो यह लूट का पैसा भी अपने साथ ऊपर लेकर जाएंगे.

गुजरात में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसी को लेकर आम आदमी पार्टी अभी से तैयारी में जुटी है. अरविंद केजरीवाल की हाल में कई दौरे हुए हैं.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget