एक्सप्लोरर

Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session Live: तेजस्वी यादव का NDA पर निशाना, कहा- इनका एक इंजन अपराध दूसरा भ्रष्टाचार में लगा

Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session Live: मौजूदा सरकार के इस कार्यकाल का यह आखिरी बजट है. एसआईआर के साथ-साथ बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी विपक्षी दल सरकार को घेर रहा है.

LIVE

Key Events
Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session Live Updates Special Intensive Revision SIR Tejashwi Yadav Nitish Kumar Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session Live: तेजस्वी यादव का NDA पर निशाना, कहा- इनका एक इंजन अपराध दूसरा भ्रष्टाचार में लगा
सदन में बोलते सीएम नीतीश कुमार
Source : ABP Live

Background

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज (शुक्रवार) आखिरी दिन है. बीते चार दिन से सदन की कार्यवाही चल रही है और हर दिन विपक्ष के नेता एसआईआर पर चर्चा करने की मांग करते हुए हंगामा कर रहे हैं. आज भी एसआईआर पर हंगामा तय माना जा रहा है. बीते गुरुवार को तो हंगामा इतना हुआ कि हाथापाई की नौबत आ गई थी. तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी आमने-सामने हो गए थे. 

सदन की कार्यवाही का समय सुबह 11 बजे से है. मौजूदा सरकार के इस कार्यकाल का यह आखिरी बजट है. वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के विरोध में विपक्ष के नेता सदन में हर दिन काला कपड़ा पहनकर पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी विपक्षी दल सरकार को घेर रहा है. 

तेजस्वी यादव ने कही नकल करने की बात

बिहार में चुनाव है तो मौजूदा सरकार कई योजनाएं ला रही है. चाहे वह पेंशन की बात हो या फिर 125 यूनिट फ्री बिजली की, इसको लेकर भी गुरुवार को सदन में तेजस्वी यादव भड़क गए. कहा कि नीतीश कुमार के पास बिहार को लेकर विजन नहीं है. उनकी घोषणाओं की नकल कर रहे हैं. यह नकलची सरकार है. 

तेजस्वी यादव ने उठाए ये सारे मुद्दे

  • बिहार को विशेष दर्जा… विशेष पैकेज नहीं मिला 
  • नीतीश कुमार एसआईआर पर नहीं बोल रहे 
  • नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक, इन्वेस्टर समिट में नहीं जाते 
  • प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक हो जाता है

बता दें कि सदन और सदन के बाहर तेजस्वी यादव बार-बार यह कह रहे हैं कि वे एसआईआर का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए. सरकार को जवाब देना चाहिए. दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक, गरीबों का वोट काटा जा रहा है. वे इस पर सदन में चर्चा करना चाहते हैं. 

सदन में गुरुवार को मंत्री विजय कुमार चौधरी ने तेजस्वी यादव को कहा कि सरकार आश्वासन देती है किसी वैध वोटर का नाम नहीं कटेगा. मामला न्यायालय में है इसलिए चर्चा का औचित्य नहीं है, लेकिन आसन का निर्णय सर्वोपरि है.

16:02 PM (IST)  •  25 Jul 2025

Monsoon Session Live: NDA का एक इंजन अपराध दूसरा भ्रष्टाचार में लगा- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने एनडीए को घेरते हुए कहा कि इनका एक इंजन अपराध और एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा है. ये लोग कोई हिसाब देने वाले नहीं हैं. ये लोग भ्रष्टाचारियों को छुपाने का काम करेंगे. उन्होंने आगे कहा, सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स विपक्षी नेताओं के लिए बनी है, इन लोगों के लिए नहीं हैं. जो बीजेपी के साथ रहेगा वह राजा हरिश्चंद्र हो जाता है.

14:46 PM (IST)  •  25 Jul 2025

SIR एक महत्वपूर्ण कदम- बीजेपी सांसद मनन मिश्रा

बीजेपी सांसद मनन कुमार मिश्रा ने SIR के मुद्दे पर विपक्ष के विरोध को लेकर कहा कि यह बहुत दुखद है. चुनाव आयोग ने एक बहुत अच्छा सुधारात्मक कदम उठाया है और यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget