एक्सप्लोरर

क्या Astronomer कंपनी ज्योतिष से जुड़ी है? जानिए Coldplay स्कैंडल और नाम के पीछे का असली सच

Coldplay कॉन्सर्ट में वायरल हुए Kiss Cam पल ने जिस Astronomer कंपनी को सुर्खियों में ला दिया, क्या उसका सचमुच ज्योतिष से कोई संबंध है? जानिए इस नाम के पीछे की हकीकत और राहु से जुड़ी ज्योतिषीय पड़ताल.

Coldplay Kiss-Cam स्कैंडल के बाद अचानक Astronomer नाम की एक टेक कंपनी चर्चा में आ गई. लोग सोचने लगे...क्या यह कोई एस्ट्रोलॉजी या ग्रह-नक्षत्रों से जुड़ी कंपनी है? क्या इस नाम के पीछे कोई राहु जैसा मायावी खेल है? आइए जानते हैं इसका पूरा सच, तकनीकी और ज्योतिषीय भी.

नाम ‘Astronomer’ लेकिन काम कुछ और! क्या है इसका असली काम?

  • Astronomer Inc. एक अमेरिकी टेक कंपनी है जो डेटा साइंस और AI इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करती है.
    इसका ज्योतिष (Astrology) से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है.
  • यह Apache Airflow नामक वर्कफ्लो टूल का मैनेज्ड प्लेटफॉर्म देती है.
  • इसके ग्राहक हैं: Apple, Adobe, Uber, Ford जैसी कंपनियाँ.
  • मुख्यालय: Cincinnati, Ohio, USA
  • ज्योतिष से जुड़ाव शून्य है, नाम केवल खगोल वैज्ञानिक संदर्भ से लिया गया है.

फिर ये वायरल क्यों हुई? Coldplay Concert में क्या हुआ?
18 जुलाई 2025 को Boston में Coldplay कॉन्सर्ट के दौरान Kiss Cam पर कंपनी के CEO Andy Byron और CPO Kristin Cabot रोमांटिक पलों में दिखे जिसे कैमरे ने कैद कर लिया.

  • वीडियो वायरल हुआ और 99 लाख से अधिक लोगों ने इसे देखा.
  • वायरल होने के बाद दोनों अधिकारियों ने कंपनी से इस्तीफा दिया.
  • कुछ लोग 'Astronomer' नाम के कारण इसे ज्योतिषीय संस्था या इससे जुड़ा समझ बैठे.

नाम, भ्रम और राहु... क्या ये ज्योतिषीय योग था?
अब बात आती है ज्योतिषीय दृष्टिकोण की. जब किसी कंपनी का नाम ‘Astronomer’ हो, अचानक वायरल हो, और प्रतिष्ठा संकट आ जाए तो क्या यह राहु का संकेत है?

जुलाई 2025 में राहु की सही स्थिति:

  • राशि: कुंभ
  • नक्षत्र: शतभिषा (शनि-स्वामित्व)
  • गोचर प्रभाव: भ्रम, टेक्नोलॉजी, छवि की परीक्षा, सार्वजनिक विघटन
  • घटना से ठीक पहले सूर्य का कर्क राशि में गोचर जो, शीर्ष पद पर बैठे लोगों के लिए संकट या परेशानी

यानी राहु कुंभ राशि में रहते हुए Tech+Public Exposure+Illusion का गहरा योग बना रहा है.

राहु, शुक्र और सामाजिक छवि: क्या बना योग?

ग्रह भूमिका
सूर्य(कर्क) शीर्ष पदों पर बैठे लोगों के लिए परेशानी, भावनाओं पर नियंत्रण खोना
राहु (कुंभ) टेक्नोलॉजी, भ्रम, सामाजिक उथल-पुथल
शुक्र (वृषभ) प्रेम, आकर्षण, संबंध
शनि (मीन) सामाजिक न्याय, परीक्षा, प्रतिष्ठा की कीमत

संयोग:
राहु- शुक्र और शनि के संयोग से आकर्षण पैदा हुआ. जिससे सार्वजनिक प्रदर्शन की स्थिति बनी और सामाजिक परिणाम प्रभावित हुए. सूर्य जलतत्व की राशि में होने से भावनाओं पर नियंत्रण खोने जैसी स्थिति का निर्माण.

शास्त्रों की दृष्टि से
राहुच्छायासमुत्पन्नं यत्किंचित् लोचनप्रियं.
तदन्ते विषयुक्तं स्यात् सदा सत्यं न दृश्यते॥
-बृहत् संहिता

(यानि राहु के प्रभाव से उत्पन्न आकर्षक दृश्य अंततः विष के समान होते हैं जो सत्य नहीं होते.)

इस घटना में:

  • नाम आकर्षक (Astronomer)
  • दृश्य प्यारा (Kiss Cam)
  • परिणाम कड़वा (Resignation, Scandal)

यह टेक कंपनी है, ज्योतिष की नहीं. पर राहु की छाया से बच नहीं सकी. Astronomer Inc. का ज्योतिष से कोई वास्ता नहीं. यह घटना राहु की सामाजिक भ्रम और छवि-परीक्षा जैसी लगती है. नाम ने भ्रम फैलाया और राहु ने उसे ग्लोबल बना दिया.

FAQs
Q. क्या Astronomer कंपनी ज्योतिषिक भविष्यवाणी करती है?
A. नहीं, यह पूरी तरह टेक्नोलॉजी और डेटा प्लेटफॉर्म आधारित कंपनी है.

Q. राहु की स्थिति क्या थी जब यह घटना घटी?
A. राहु कुंभ राशि में था. तकनीकी क्षेत्र, सामाजिक भ्रम और अनपेक्षित घटनाओं का सूचक.

Q. क्या नाम के कारण यह सब हुआ?
A. नाम ने भ्रम जरूर फैलाया, लेकिन असली खेल राहु-शुक्र-शनि की ज्योतिषीय चाल का भी था.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
Aaj Ka Makar Rashifal 28 October 2026: 5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget