एक्सप्लोरर

Bihar: 'वे ईमानदार भूमिका निभा रहे हैं’, बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान ने क्यों की प्रशांत किशोर की तारीफ?

Bihar Election: लोक जनशक्ति पार्टी (R) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर की ईमानदार राजनीतिक भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि जो जाति-धर्म से ऊपर उठकर बिहार के लिए सोचता है, उसका स्वागत है.

अक्टूबर- नवंबर में होने वाली बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी चरम पर है और हर दल खुद को बेहतर साबित करने में जुटा है. इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बुधवार (23 जुलाई) को एक अहम बयान दे दिया है. 

उन्होंने कहा कि वे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की राजनीति में निभाई जा रही "ईमानदार भूमिका" की सराहना करते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में जो भी व्यक्ति जाति, धर्म और पंथ से ऊपर उठकर राज्य और बिहारियों की भलाई के लिए सोचता है, वह स्वागत योग्य है.

लोकतंत्र में विकल्प होना ही इसकी खूबसूरती- चिराग पासवान 

चिराग पासवान ने कहा, "प्रशांत जी अपनी एक ईमानदार भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी मैं सराहना करता हूं. मैं बिहार की राजनीति में हर उस व्यक्ति का स्वागत करता हूं, जो जात-पात, धर्म-मजहब से ऊपर उठकर बिहार और बिहारियों के लिए काम करने की सोच रखता है." 

उन्होंने यह भी जोड़ा कि लोकतंत्र की खूबसूरती विकल्पों में है- अगर किसी को 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' का एजेंडा पसंद है तो वह उसका समर्थन करे, किसी को MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण सही लगता है तो वह उस रास्ते पर चले और अगर कोई मेरे M-Y समीकरण जो कि महिला और युवा है, के साथ जुड़ना चाहता है तो वह भी एक विकल्प है.

कोई किसी का एजेंडा नहीं छीन सकता- चिराग पासवान

जब चिराग पासवान से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि प्रशांत किशोर ने उनका लोकप्रिय नारा 'बिहार पहले, बिहारी पहले' हाईजैक कर लिया है, तो उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया. उन्होंने कहा, “कोई किसी के एजेंडे को हाईजैक नहीं कर सकता. प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति में सकारात्मक और ईमानदार भूमिका निभा रहे हैं, और मैं इसे सकारात्मक दृष्टिकोण से देखता हूं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget