एक्सप्लोरर

8वां वेतन आयोग देगा बड़ी सौगात! IAS-IPS अफसरों की सैलरी में होगा जबरदस्त इजाफा, जानें नई सैलरी कितनी

8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद IAS/IPS अफसरों की सैलरी में 1 लाख रुपये तक का इजाफा संभव. सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा बड़ा फायदा.

16 जनवरी 2025 को केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को मंजूरी दे दी थी और इसके साथ ही लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों की उम्मीदें भी परवान चढ़ गई थीं. 8वां वेतन आयोग वर्ष 2026 से लागू हो सकता है, क्योंकि 7वां वेतन आयोग इसी साल खत्म हो रहा है. इस नए आयोग की सिफारिशों के आधार पर कर्मचारियों की सैलरी, भत्ते और पेंशन में व्यापक बदलाव किया जाएगा.

IAS-IPS की सैलरी में भारी बढ़ोतरी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार फिटमेंट फैक्टर 1.92 से 2.86 के बीच रह सकता है. यह फैक्टर सैलरी और पेंशन बढ़ाने के लिए एक मल्टीप्लायर होता है. 

सबसे ज्यादा चर्चा में हैं IAS और IPS अफसर, क्योंकि लेवल-10 में आने वाले इन अधिकारियों की सैलरी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा. अभी लेवल-10 (IAS/IPS) अधिकारियों की सैलरी 56,100 रुपये है, जो 8वें वेतन आयोग के बाद बढ़कर लगभग 1,60,446 रुपये हो सकती है.

इससे पहले भी जब 7वां वेतन आयोग लागू हुआ था, तब भी कर्मचारियों को भारी राहत मिली थी और महंगाई को देखते हुए वेतन में अच्छी बढ़ोतरी की गई थी. अब एक बार फिर से यह उम्मीद की जा रही है कि सरकार 8वें वेतन आयोग को जल्दी लागू करने की दिशा में तेजी से काम करेगी.

चपरासी से लेकर टॉप अफसर तक को होगा फायदा

रिपोर्ट्स की मानें तो यह वेतन आयोग सिर्फ बड़े अधिकारियों के लिए ही नहीं, बल्कि चपरासी, क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट, टीचर, पुलिस कर्मी, रेलवे कर्मचारी और अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी राहत लेकर आएगा. उनकी बेसिक सैलरी में भी 2 से 3 गुना तक इजाफा हो सकता है. इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. बल्कि बाजार में भी खरीदारी की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा पहुंचेगा.

महंगाई भत्ते और पेंशन में भी बदलाव

8वां वेतन आयोग न केवल वेतन बल्कि महंगाई भत्ता (DA), HRA और पेंशन में भी बदलाव की सिफारिश करेगा. खासकर पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा, जिससे रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी और आसान हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग के बाद चपरासी की सैलरी में होगा बड़ा बदलाव, जानें कितनी मिलेगी तनख्वाह

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI Vacancy 2026: बिना परीक्षा मिलेगा रिजर्व बैंक में नौकरी का मौका. ₹4.10 लाख तक होगी सैलरी
बिना परीक्षा मिलेगा रिजर्व बैंक में नौकरी का मौका. ₹4.10 लाख तक होगी सैलरी
UP Lekhpal Answer Key: यूपी लेखपाल रिवाइज्ड आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
यूपी लेखपाल रिवाइज्ड आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NEET UG फीस रिफंड का आखिरी मौका, NTA ने बढ़ाई बैंक डिटेल अपडेट करने की तारीख
NEET UG फीस रिफंड का आखिरी मौका, NTA ने बढ़ाई बैंक डिटेल अपडेट करने की तारीख
RRB ग्रुप डी का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म; ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
RRB ग्रुप डी का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म; ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget