एक्सप्लोरर

CMF Watch 3 Pro हुई लॉन्च, 13 दिन की बैटरी और ChatGPT फीचर्स के साथ धमाकेदार एंट्री

CMF Watch 3 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. यह स्मार्टवॉच मेटल बॉडी, 1.43" AMOLED डिस्प्ले, 13 दिन की बैटरी, Bluetooth Calling और AI-बेस्ड हेल्थ फीचर्स जैसे ChatGPT के साथ आती है.

स्मार्टफोन की दुनिया में पहले चर्चित रही कंपनी CMF ने अब वियरेबल टेक्नोलॉजी की रेस में भी दमदार एंट्री कर ली है. कंपनी ने अपनी नई स्मार्टवॉच CMF Watch 3 Pro को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. ये वॉच न सिर्फ शानदार डिजाइन के साथ आती है, बल्कि फीचर्स के मामले में भी काफी एडवांस है.

दमदार डिजाइन और डिस्प्ले

CMF Watch 3 Pro एक मेटल बॉडी और IP68 रेटिंग के साथ आती है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बन जाती है. इसके साथ आपको लिक्विड सिलिकॉन स्ट्रैप मिलता है जो पहनने में काफी आरामदायक है. स्मार्टवॉच में 1.43-इंच का सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 466×466 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 670 निट्स की ब्राइटनेस है. इसमें 120+ वॉच फेस दिए गए हैं, जिनमें कस्टमाइजेशन का विकल्प भी मौजूद है.

हेल्थ और AI फीचर्स की भरमार

CMF Watch 3 Pro में कई हेल्थ और फिटनेस फीचर्स शामिल हैं:

हार्ट रेट ट्रैकिंग

एडवांस स्लीप मॉनिटरिंग

ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) लेवल

स्ट्रेस लेवल ट्रैकिंग

मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग

3D एनिमेटेड वॉर्म-अप गाइड्स

गाइडेड ब्रीदिंग एक्सरसाइज

और सबसे खास - ChatGPT-बेस्ड हेल्थ असिस्टेंस

कनेक्टिविटी और स्मार्ट कंट्रोल

स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.3, डुअल-बैंड GPS और Bluetooth Calling का सपोर्ट है, जिससे यूजर सीधे वॉच से कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें जेस्चर कंट्रोल फीचर भी है, जिससे हाथ की मूवमेंट से कुछ फंक्शंस को ट्रिगर किया जा सकता है।.यह वॉच Nothing X ऐप से कम्पैटिबल है, जिससे म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा शटर और फिटनेस डेटा को मैनेज करना आसान हो जाता है.

बैटरी लाइफ और कीमत

CMF Watch 3 Pro में 350mAh बैटरी दी गई है, जो कंपनी के मुताबिक:

नॉर्मल यूज में 13 दिन,

हेवी यूज में 10 दिन,

Always-On Display ऑन करने पर 4 दिन तक चल सकती है.

कीमत की बात करें, तो इस वॉच को:

इटली में EUR 99 (लगभग ₹10,000)

जापान में JPY 13,800 (लगभग ₹8,100) में लॉन्च किया गया है.

यह डार्क ग्रे, लाइट ग्रे और ऑरेंज कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. हालांकि भारत में इसके लॉन्च को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Xiaomi का फोन इसी कीमत में एक और शानदार ऑप्शन

Xiaomi Mi Watch Active उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है जो 10000 से कम कीमत में एक किफायती, बेहतरीन स्मार्टवॉच की तलाश कर रहे हैं. यह घड़ी बेहतरीन फीचर्स के साथ बेजोड़ कीमत पर उपलब्ध है. Mi Watch Active एक गोल आकार की स्मार्टवॉच है जिसमें घूमने वाला बेज़ल है जिससे मेनू में नेविगेट करना आसान हो जाता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chrome-Firefox यूजर्स सावधान! डिजिटल सुरक्षा में बड़ी खामी, सरकार का अलर्ट
Chrome-Firefox यूजर्स सावधान! डिजिटल सुरक्षा में बड़ी खामी, सरकार का अलर्ट
एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
Embed widget