एक्सप्लोरर

अलीगढ़ के इस गांव में खुदाई के दौरान निकले सोने सिक्के, पुलिस ने खुदाई स्थल कराया सील

UP News: अलीगढ़ के भरेती गांव खुदाई के दौरान सोने के सिक्के मिलने से हड़कंप मच गया, पानी निकासी के लिए की जा रही खुदाई के दौरान 11 सोने के सिक्के निकले हैं.

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के भरेती गांव में गुरुवार को खुदाई के दौरान 11 पुराने सोने के सिक्के निकले हैं. घटना की जानकारी मिलते ही थाना क्वार्सी पुलिस की टीम गांव पहुंची और सिक्कों को कब्जे में ले लिया.

पुलिस अधिकारियों ने खुदाई कर रहे मजदूरों और ग्रामीणों से पूछताछ की. पुलिस ने सुरक्षा कारणों से गांव में रात 10 बजे से पुलिस बल तैनात कर दिया. पुलिस ने लोगों को समझाया की सिक्के सरकारी संपत्ति हैं और उनकी जांच की जाएगी. 

पुलिस ने ग्रामीणों को खुदाई स्थल से ग्रामीणों दूर रहने के निर्देश दिए. पुलिस ने मौके पर खुदाई का काम तत्काल बंद करवा दिया. खुदाई स्थल को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है. अब इस जगह पर पुरातत्व विभाग को जांच के लिए बुलाया जा सकता है.

जांच के बाद पता चलेगा कितने पुराने है सिक्के
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो सकता है. प्रारंभिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सिक्के कितने पुराने हैं और उनकी ऐतिहासिक अहमियत क्या है. फिलहाल सभी 11 सिक्कों को पुलिस ने सुरक्षित रख लिया है और उनकी जांच के लिए पुरातत्व विभाग को सूचना भेजी जा रही है.

सिक्कों को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम
खुदाई के दौरान सिक्के मिलने की खबर से चर्चाओं का बाजार भी गरम हो गया है. कुछ बुजुर्गों का कहना है कि भरेती गांव का इतिहास काफी पुराना है, यहां कभी कोई बड़ा व्यापारी परिवार रहता था, जिसने शायद सिक्कों को जमीन में छुपा दिया हो. वहीं, कुछ लोग यह भी मानते हैं कि यह सिक्के किसी प्राचीन खजाने का हिस्सा हो सकते हैं. 

गांव वालों ने क्या कहा?
गांव के बनी सिंह  के मुताबिक, पानी की निकासी के लिए खुदाई का काम चल रहा था. यह काम गांव के कुछ मजदूरों की मदद से हो रहा था. खुदाई के दौरान जब मजदूरों ने मिट्टी खोदी, तो उनके हाथ कुछ चमकदार सिक्के लगे. सिक्कों का रंग और चमक देखकर ग्रामीणों को यकीन हो गया कि यह सोने के सिक्के हैं. सिक्के निकलने की खबर जैसे ही गांव में फैली, लोग मौके पर पहुंचने लगे. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई सिक्कों को देखने की इच्छा से वहां पहुंचा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget