एक्सप्लोरर

जर्मनी में 4 साल पहले लॉन्च हुई थी Audi की ये इलेक्ट्रिक कार, अभी तक भारत में हो रहा इंतजार

Audi Q4 e tron Features: ऑडी Q4 e-tron यूरोप में 2021 में लॉन्च हुई थी, लेकिन 4 साल बाद भी भारत में अभी तक इसका आधिकारिक लॉन्च नहीं हुआ है. आइए इस लग्जरी कार की डिटेल्स जानते हैं.

ऑडी Q4 ई-ट्रॉन एक कॉम्पैक्ट और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक लक्जरी SUV है. इसे सबसे पहले 2021 में जर्मनी में लॉन्च किया गया था. ये SUV Volkswagen Group के MEB प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो खासतौर पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बनाया गया है.

दरअसल, यूरोप में ये गाड़ी पहले से ही चल रही है, लेकिन भारत में इसका अब तक कोई ऑफिशियल लॉन्च नहीं हुआ है. भारत में ऑडी क्यू4 ई-ट्रॉन का इंतजार अभी भी जारी है. Audi India ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट नहीं बताई है. लेकिन उम्मीद है कि ये SUV जल्दी ही भारत में भी लॉन्च होगी.

क्या है ऑडी Q4 ई-ट्रॉन को खास बनाने वाला?

  • Audi Q4 e-tron एक ऐसी SUV है जो पेट्रोल या डीजल से नहीं, बल्कि बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर से चलती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत-इसका डिजाइन, टेक्नोलॉजी से लैस इंटीरियर और इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस है. ये SUV शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों के लिए एकदम सही है, लेकिन इसकी रेंज और फीचर्स की वजह से लंबी दूरी की यात्रा में भी बेहतरीन प्रदर्शन करती है. इसके चार अलग-अलग ट्रिम लेवल – प्रीमियम, प्रीमियम प्लस, प्रेस्टीज और स्पोर्टबैक में ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार विकल्प मिलते हैं.

ऑडी Q4 ई-ट्रॉन के पावरट्रेन और परफॉर्मेंस ऑप्शन

  • Audi Q4 e-tron दो तरह की ड्राइव मोड में मिलती है. पहला-रियर-व्हील ड्राइव (RWD) इसमें पावर सिर्फ पीछे के पहियों को मिलती है. यह ड्राइविंग में बैलेंस बनाए रखता है और शहर के लिए अच्छा ऑप्शन है. वहीं, दूसरा- quattro ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) इसमें सभी पहियों को पावर मिलती है. यह खराब मौसम, खराब सड़कों और हल्की ऑफ-रोडिंग में ज्यादा अच्छा परफॉर्म करता है. कुछ मॉडल्स में quattro AWD पहले से ही स्टैंडर्ड मिलता है. इसकी बैटरी और रेंज भी काफी अच्छी है, जिसकी वजह से यह यूरोप में एक पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV बन चुकी है.

टेक्नोलॉजी से भरपूर इंटीरियर डिजाइन

  • ऑडी Q4 ई-ट्रॉन का इंटीरियर पूरी तरह से मॉडर्न और टेक्नोलॉजी-इंटीग्रेटेड है. इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल MMI टचस्क्रीन डिस्प्ले और एक विकल्प के रूप में ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले (AR HUD) दिया गया है.

  • ये सभी टेक्नोलॉजी फीचर्स न केवल ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाते हैं बल्कि कार को एक फ्यूचरिस्टिक स्मार्ट डिवाइस की तरह महसूस कराते हैं. इसके अलावा, इसमें प्रीमियम सीट्स, एंबियंट लाइटिंग और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं जो इसे एक लक्जरी अनुभव देते हैं.

 कितनी है ऑडी Q4 ई-ट्रॉन की कीमत?

जर्मनी में Audi Q4 e-tron की शुरुआती कीमत लगभग €41,900 है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 38 से 40 लाख के बराबर है. वहीं अमेरिका में इसकी कीमत $56,395 से शुरू होकर $63,395 तक जाती है.

ये भी पढ़ें: लॉन्चिंग से पहले ही लीक हुई इस SUV की सारी डिटेल्स,1 अगस्त को मार्केट में करेगी एंट्री, जानें क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget