एक्सप्लोरर

थाईलैंड-कंबोडिया में छिड़ी जंग, भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, इन 7 प्रांतों में यात्रा से किया मना

Thailand-Cambodia clashes: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर चल रहे सैन्य संघर्ष के कारण भारत ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे थाईलैंड के 7 संवेदनशील प्रांतों की यात्रा न करें.

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए, भारत सरकार ने थाईलैंड में रह रहे या वहां यात्रा की योजना बना रहे भारतीयों के लिए चेतावनी जारी की है. 25 जुलाई को बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, जिसमें सात संवेदनशील प्रांतों में यात्रा न करने की अपील की गई है.

दूतावास ने कहा, थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास की स्थिति को देखते हुए, सभी भारतीय यात्रियों को थाईलैंड की आधिकारिक एजेंसियों, जैसे TAT न्यूज रूम से अपडेट प्राप्त करने की सलाह दी जाती है.

इन 7 प्रांतों में न जाएं
थाईलैंड की टूरिज्म अथॉरिटी (TAT) और भारतीय दूतावास ने इन 7 प्रांतों को जोखिमपूर्ण बताया है और वहां यात्रा से परहेज करने को कहा है. इनमें शामिल हैं- उबोन रत्चाथानी (Ubon Ratchathani), सुरिन (Surin), सिसाकेत (Sisaket), बुरीराम (Buriram), सा काओ (Sa Kaeo), चांथाबुरी (Chanthaburi), त्राट (Trat).
TAT ने भी X पर पोस्ट कर कहा है कि थाई-कंबोडिया सीमा पर जारी अशांति के कारण, इन 7 प्रांतों में कई पर्यटन स्थल अब यात्रा के लिए ठीक नहीं हैं.

हाई-टेंशन ज़ोन खाली कराए गए
सीमा से लगे 40 किलोमीटर क्षेत्र में तनाव बहुत अधिक है. इन इलाकों से निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है. उबोन रत्चाथानी के नाम यूएन जिले के रास्ते अब सुनसान दिखाई देते हैं. लोगों की आवाजाही बहुत कम हो गई है. सीमा के पास जारी झड़पों को देखते हुए थाई सेना ने लोगों से वहां न जाने की अपील की है.

घायलों की जानकारी
थाईलैंड के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता के अनुसार, अब तक 14 थाई नागरिक मारे गए हैं और 46 घायल हुए हैं. वहीं, कंबोडिया ने अपने हताहतों की जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की है, जैसा कि शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने गुरुवार शाम को रिपोर्ट किया.

मानवीय संकट: 1 लाख से अधिक लोग विस्थापित
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष शुरू होने के सिर्फ दो दिनों में 1 लाख से अधिक लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं. थाईलैंड के गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि गुरुवार रात तक 1 लाख थाई नागरिकों को अस्थायी शिविरों में भेजा गया है. कंबोडिया के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, ऑडर मीन्चे प्रांत के सीमा गांवों से करीब 4,000 लोग विस्थापित हुए हैं.

कूटनीतिक समाधान की पेशकश
थाईलैंड ने शुक्रवार को कंबोडिया के साथ राजनयिक वार्ता या युद्धविराम के लिए मलेशिया की मध्यस्थता से सहमत होने की इच्छा जताई है. थाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता निकोरंदेज ने कहा,'हम तैयार हैं, यदि कंबोडिया राजनयिक चैनलों या मलेशिया की मध्यस्थता के ज़रिए समाधान चाहता है. लेकिन अब तक हमें कोई जवाब नहीं मिला है.'

गौरतलब है कि मलेशिया इस समय ASEAN (एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस) की अध्यक्षता कर रहा है, जिसके थाईलैंड और कंबोडिया दोनों सदस्य हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget