एक्सप्लोरर

County Championship: काउंटी चैंपियनशिप में डेब्यू करते हुए रोहित शर्मा के चहेते इस खिलाड़ी ने उड़ाया गर्दा, लगाया दूसरा शतक

Tilak Varma Debut County Championship 2025: भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इंग्लैंड में खेली जाने वाली काउंटी चैंपियनशिप में शानदार आगाज किया है. वह अभी तक दो शतक लगा चुके हैं, उन्होंने गुरुवार को 112 रनों की पारी खेली.

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है. इसके साथ इंग्लैंड में खेली जाने वाली काउंटी चैम्पियनशप भी जारी है. भारत के कई प्लेयर्स इसमें शामिल हैं, तिलक वर्मा ने भी इस साल डेब्यू किया है. वह हैम्पशायर क्रिकेट क्लब के लिए खेल रहे हैं. गुरुवार को उन्होंने यहां दूसरा शतक लगाया.

2022 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे तिलक वर्मा ने काउंटी चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर दिया है. हैम्पशायर के लिए खेलते हुए उन्होंने 22 जून 2025 को पहला मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 241 गेंदों में 100 रन बनाए थे. इस पारी में तिलक ने 3 छक्के और 11 चौके लगाए थे.

22 जुलाई से हैम्पशायर क्रिकेट टीम और नॉटिंघमशायर क्रिकेट टीम के बीच शुरू हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉटिंघमशायर ने 578 रनों पर अपनी पारी घोषित की. लिंडन जेम्स ने 203 रनों की नाबाद पारी खेली. जैक हाइनेस ने भी शतक ठोका, उन्होंने 15 चौकों की मदद से 103 रन बनाए.

तिलक वर्मा ने ठोका शतक

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक हैम्पशायर क्रिकेट टीम ने 6 विकेट खोकर 367 रन बना लिए हैं. तिलक वर्मा ने महत्वपूर्ण शतक जड़ा, उन्होंने 256 गेंदों में 2 छक्के और 13 चौकों की मदद से 112 रन बनाए. ये काउंटी चैंपियनशिप में तिलक का दूसरा शतक है.

हैम्पशायर क्रिकेट टीम काउंटी चैंपियनशिप डिवीज़न 1 में शामिल है, अभी अंक तालिका में टीम 7वें नंबर पर है. टीम ने 9 टेस्ट मैचों में से सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है और 2 में हार, अन्य मैच ड्रा पर समाप्त हुए.

तिलक वर्मा क्रिकेट करियर

तिलक वर्मा भारत के लिए ओडीआई और टी20 फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं, उन्होंने 4 वनडे मैचों में 68 रन और 25 टी20 मैचों में 749 रन बनाए हैं. टी20 में तिलक 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़ चुके हैं.

इसके आलावा तिलक वर्मा ने 20 फर्स्ट क्लास मैचों की 31 पारियों में 1407 रन बनाए हैं, इसमें 6 शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारी शामिल हैं. तिलक ने आईपीएल समेत कुल 119 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 6858 रन हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: टीम इंडिया ने किया श्रीलंका का बुरा हाल, 59 पर गिर गए 4 विकेट
LIVE: टीम इंडिया ने किया श्रीलंका का बुरा हाल, 59 पर गिर गए 4 विकेट
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget