एक्सप्लोरर

देश के दो बड़े संस्थानों IIT और IIIT में क्या है अंतर, कैसे मिलता है एडमिशन?

आप सभी ने IIT और IIIT का नाम सुना होगा मगर आपको शायद ये नहीं पता कि दोनों संस्थानों में काफी अंतर है. आज हम आपको बताएंगे कि IIT और IIIT में कैसे होता है एडमिशन. दोनों की फीस और कोर्स में भी है अंतर.

भारत में उच्च तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अक्सर छात्रों और अभिभावकों को आईआईटी और आईआईआईटी के बीच भ्रम होता है. कई लोग इन दोनों संस्थानों को एक समान समझते हैं, लेकिन वास्तव में ये दोनों कई मायनों में भिन्न हैं.

देश में हैं 23 IIT

आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) की स्थापना 1950 में खड़गपुर में पहले संस्थान के साथ हुई थी. वर्तमान में देश भर में कुल 23 आईआईटी हैं, जो इंजीनियरिंग, विज्ञान और मानविकी के विविध क्षेत्रों में शिक्षा प्रदान करते हैं. आईआईटी की ब्रांड वैल्यू अत्यधिक है और ये छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. इनकी औसत वार्षिक फीस लगभग 1.5 लाख रुपये है, जो उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए उचित माना जाता है.

देश में हैं 25 IIIT 

आईआईआईटी (भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) की शुरुआत 1997 में हुई, जब पहला आईआईआईटी, एबीवी आईआईआईटी ग्वालियर की स्थापना की गई. वर्तमान में देश में कुल 25 आईआईआईटी हैं, जिनमें से 5 शिक्षा मंत्रालय द्वारा फाइनेंशियल एड और शासित हैं, जबकि शेष 20 में सार्वजनिक-निजी भागीदारी है. आईआईआईटी की ब्रांड वैल्यू आईआईटी की तुलना में कम है और रैंकिंग भी थोड़ी पीछे है. ये मुख्य रूप से आईटी और कंप्यूटर साइंस कोर्स पर केंद्रित हैं. इनकी औसत फीस लगभग 80 हजार रुपये वार्षिक है, जो आईआईटी की तुलना में काफी कम है.

IIT में ऐसे मिलता है इन कोर्स में एडमिशन

आईआईटी में स्नातक स्तर पर प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के माध्यम से होता है, जबकि स्नातकोत्तर प्रोग्राम के लिए गेट, जेएएम, जेएमईटी और सीईईडी जैसी परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं. आईआईटी विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं जैसे बी.टेक (चार वर्षीय), एम.टेक (दो वर्षीय), बी.टेक-एम.टेक ड्यूअल डिग्री (पांच वर्षीय), बी.आर्क (पांच वर्षीय), एम.आर्क (दो वर्षीय), बीएससी (तीन वर्षीय) और पीएचडी (3-5 वर्ष).

IIIT में इस एंट्रेंस से होता है इन कोर्स में एडमिशन

आईआईआईटी मुख्य रूप से सूचना प्रौद्योगिकी और संबंधित क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ तकनीकी शिक्षा प्रदान करते हैं. इनमें प्रवेश के लिए जेईई मेंस, एनटीए जैसी परीक्षाएं पास करनी होती हैं. आईआईआईटी के पाठ्यक्रमों में बी.टेक (कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स में), एम.एससी, एम.ई./एम.टेक, एमबीए/पीजीडीएम, पीजी डिप्लोमा, पीएचडी, इंटीग्रेटेड बी.टेक और एमबीए ड्यूअल डिग्री, व मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक/एमटेक और ड्यूअल डिग्री प्रोग्राम्स शामिल हैं.

 

यह भी पढ़ें: ये है एक ऐसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी जहां SC-ST के लिए 50 प्रतिशत सीटें हैं रिजर्व, जानिए कैसे मिलता है एडमिशन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget