एक्सप्लोरर

यूपी में कौन बनेगा बीजेपी अध्यक्ष? ब्राह्मण से दलित तक... हाईकमान को भेजी गई 6 नामों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 में चुनाव होना है, इसी को देखते हुए राज्य के प्रदेश अध्यक्ष की पहली पसंद को बीजेपी के सामने काफी महत्वपूर्ण फैसलों में से एक माना जा रहा है.

उत्तर प्रदेश बीजेपी की तरफ से पार्टी हाईकमान को राज्य के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामों की लिस्ट भेजी गई है. जिसमें जातीय समीकरण को भी ध्यान में रखा गया है. इस लिस्ट में दो ब्राह्मण, दो पिछड़े और दो दलित वर्ग से नाम भेजे गए हैं. पार्टी के सीनियर नेता ने बताया है कि पार्टी आलाकमान अब इन नामों में से प्रदेश अध्यक्ष को चुनने के लिए तैयार है.

बीजेपी के वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी हैं जो पश्चिमी यूपी के जाट नेता के रूप में जाने जाते हैं, अब अगला अध्यक्ष उनकी जगह कौन लेगा यह बहुत जल्द ही साफ हो जाएगा.

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होना है, इसी को देखते हुए राज्य के प्रदेश अध्यक्ष की पहली पसंद को बीजेपी के सामने काफी महत्वपूर्ण फैसलों में से एक माना जा रहा है. पार्टी को मिले लोकसभा चुनाव में झटकों को देखते हुए रणनीति के साथ लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता पर काबिज होने के प्रयास करेगी.

प्रदेश अध्यक्ष के लिए घमासान जारी

बीजेपी अभी तक 35 में से 25 से ज्यादा प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव कर चुकी है, वहीं पार्टी अपने अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चेहरे पर भी विचार कर रही है. फिलहाल इसको लेकर भी पार्टी में बैठकों का दौर लगातार जारी है. इस बीच चुनाव को करीब आते देख यूपी में भी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर घमासान जारी है.

प्रदेश अध्यक्ष के लिए काफी दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म है. और राजनीतिक गलियारों में भी यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है. यूपी बीजेपी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष के लिए भेजे गए 6 महत्वपूर्ण नामों में कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं. 

लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी हाईकमान को प्रदेश अध्यक्ष के लिए भेजे गए नामों में दो ब्राह्मण चेहरे जिसमें पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और बस्ती से सासंद हरीश द्विवेदी शामिल हैं. 

इसके साथ योगी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह और वर्तमान केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा जो दोनों ही पिछड़े वर्ग से आते हैं, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया और मौजूदा एमएलसी विद्या सागर सोनकर दलित चेहरों के रूप में शामिल हैं. बीजेपी अब इन नामों में से ही चुनकर यूपी में अपना अगला अध्यक्ष चुनकर भेजने जा रही है. फिलहाल देखना यह होगा कि अब इस लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष की गद्दी पर कौन विराजमान होगा.?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget