एक्सप्लोरर

सुंदर पिचाई या एलन मस्क...कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा, किसके पास कितनी डिग्री?  

सुंदर पिचाई के पास IIT, Stanford और Wharton से तीन बड़ी डिग्रियां हैं, जबकि एलन मस्क ने फिजिक्स और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन के बाद पीएचडी बीच में छोड़ी.

दुनिया में दो ऐसे नाम हैं, जिनका जिक्र आते ही टेक्नोलॉजी, नवाचार और सफलता की मिसाल बन जाती है सुंदर पिचाई और एलन मस्क. एक गूगल और अल्फाबेट के सीईओ हैं तो दूसरा स्पेसएक्स और टेस्ला जैसी कंपनियों का मालिक. दोनों ने मेहनत, संघर्ष और पढ़ाई के दम पर आज वैश्विक पहचान बनाई है. लेकिन सवाल उठता है इन दोनों में ज्यादा पढ़ा-लिखा कौन है? आइए जानते हैं.

सुंदर पिचाई की शिक्षा और सफर

चेन्नई के एक साधारण परिवार में जन्मे सुंदर पिचाई का असली नाम पिचाई सुंदरराजन है. उन्होंने जवाहर विद्यालय से स्कूल की पढ़ाई की और फिर 12वीं वाना वाणी स्कूल से 75% अंकों के साथ पास की. 1985 में उन्होंने IIT JEE क्लियर किया और IIT खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली. उन्हें सिल्वर मेडल भी मिला.

इसके बाद सुंदर ने अमेरिका का रुख किया. उन्होंने Stanford University से मास्टर्स (MS) किया और फिर Wharton School, University of Pennsylvania से एमबीए की पढ़ाई पूरी की. यहां उन्हें स्कॉलरशिप भी मिली. आज उनकी सैलरी करोड़ों में है और वह अमेरिका के सबसे पॉवरफुल इंडियन एग्जीक्यूटिव में गिने जाते हैं.

एलन मस्क की पढ़ाई और संघर्ष

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे एलन मस्क बचपन से ही किताबों और कंप्यूटर के दीवाने थे. 12 साल की उम्र में उन्होंने पहला वीडियो गेम बना लिया था. उन्हें कंप्यूटर प्रोग्रामिंग किताबों से खुद सीखनी पड़ी क्योंकि साधन सीमित थे. शुरुआती पढ़ाई प्रिटोरिया से हुई. 1988 में कनाडाई पासपोर्ट मिलने के बाद वे Queen’s University, Ontario पहुंचे.

कुछ साल बाद उन्होंने ट्रांसफर लेकर University of Pennsylvania में दाखिला लिया, जहां उन्होंने फिजिक्स और इकोनॉमिक्स में डिग्री ली. पीएचडी करने के लिए स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दो दिन ही पढ़े और फिर छोड़ दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि इंटरनेट का भविष्य फिजिक्स से बड़ा है.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

डिग्रियों के मुकाबले में कौन आगे?

सुंदर पिचाई के पास IIT, Stanford और Wharton से तीन बड़ी डिग्रियां हैं – बीटेक, एमएस और एमबीए. एलन मस्क के पास फिजिक्स और इकोनॉमिक्स में दो डिग्रियां हैं लेकिन पीएचडी अधूरी छोड़ दी.

यह भी पढ़ें: भारत आ रहीं ब्रिटेन की ये टॉप-5 यूनिवर्सिटी, जानिए कहां बनाएंगी कैंपस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget