एक्सप्लोरर

ये है एक ऐसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी जहां SC-ST के लिए 50 प्रतिशत सीटें हैं रिजर्व, जानिए कैसे मिलता है एडमिशन

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी देश की ऐसी यूनिवर्सिटी है जहां SC-ST छात्रों के लिए 50 प्रतिशत सीटें रिजर्व हैं. आइए जानते हैं इस यूनिवर्सिटी में दाखिला कैसे मिलता है?

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी, जिसे BBAU के नाम से जाना जाता है, लखनऊ में स्थित है. यह विश्वविद्यालय 1996 में स्थापित हुआ और इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना है. साल 2016 में, यूनिवर्सिटी ने अमेठी में एक सैटेलाइट कैंपस की स्थापना की. यूनिवर्सिटी अमेठी में सैटेलाइट परिसर व लखनऊ में मुख्य परिसर में 99 कोर्सेज कराता है. जिसमें डिप्लोमा, इंटीग्रेटेड पीजी प्रोग्राम, यूजी, पीजी, एम.फिल और पीएच.डी. शामिल हैं. यूनिवर्सिटी के पास चौबीसों घंटे डॉक्टर की उपलब्धता के साथ एक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र उपलब्‍ध है. बीबीएयू में 50% सीटें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं. 10% सीटें आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं. 

CUET के तहत होता है यूनिवर्सिटी में एडमिशन 

विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्रों को सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) की परीक्षा देनी होती है. इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही दाखिला दिया जाता है. यहां स्नातक से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है.

इन कोर्सेज की होती है पढ़ाई 

मौजूदा समय में यूनिवर्सिटी में स्‍नातक स्‍तर पर 17 कोर्सेज, पीजी स्तर पर 44 कोर्सेज, 2 डिप्लोमा और तीन इंटीग्रेटेड पीजी कोर्सेज, 9 कोर्सेज एम फिल स्तर पर और 24 पीएचडी कोर्सेज चलाता है. स्नातक में बीए की फीस प्रति वर्ष 12 से 15 हजार रुपए, और इनोवेटिव प्रोग्राम्स में बी.टेक वा बीबीए की फीस 50 हजार से 1.2 लाख रुपए हैं जबकि स्नातकोत्तर की फीस 8 हजार से 10 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर है. वहीं इनोवेटिव प्रोग्राम में ये फीस बढ़कर 1 लाख रुपया तक हो जाती है. 

कई IAS और पत्रकार पढ़ चुके हैं इस यूनिवर्सिटी से 

विश्वविद्यालय से पढ़कर निकले कई छात्र आज देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इनमें राजेश कुमार, जो वर्तमान में भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्यरत हैं. वहीं प्रसिद्ध पत्रकार रवि सिंह रैकवार, अभिषेक गौतम, प्रांजुल श्रीवास्तव और प्रांजल दीक्षित प्रमुख हैं. यूनिवर्सिटी में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है.

सेंट्रल लाइब्रेरी है आकर्षण का केंद्र 

यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और समाज के कमजोर वर्गों के छात्रों को उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान करना है. यहां की लाइब्रेरी में 50,000 से अधिक किताबें हैं और डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध है. विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास की व्यवस्था है. एडमिशन और फीस से जुड़ी अन्य ताजा जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.bbau.ac.in देख सकते हैं. 

लर्न एंड अर्न पॉलिसी है लागू 

छात्रों को अकादमिक गतिविधियों के बाद यूनिवर्सिटी में घंटे के आधार पर काम करने की सुविधा मिलती है. इसके बदले छात्रों को कुछ पारिश्रमिक भी दिया जाता है. यूनिवर्सिटी में कई छात्र इससे पैसे कमाकर अपनी फीस खुद ही भर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इस यूनिवर्सिटी से कई बड़े नेता, अभिनेता और पत्रकारों ने की है पढ़ाई, जानिए कैसे मिलता है दाखिला

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
UPSC ने जारी किए सितंबर भर्ती के रिजल्ट, 17 पोस्ट के लिए चुने गए उम्मीदवार
UPSC ने जारी किए सितंबर भर्ती के रिजल्ट, 17 पोस्ट के लिए चुने गए उम्मीदवार

वीडियोज

बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget