एक्सप्लोरर

भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा भिखारी, एक महीने में कितनी करते हैं कमाई?

दुनियाभर की तरह भारत में भी भिखारियों की काफी ज्यादा संख्या है. एक सरकारी आंकड़े के मुताबिक भारत में भिखारियों की कुल संख्या 4,13,670 थी. ये आंकड़े 2011 की जनगणना से लिए गए हैं

आपने अक्सर मंदिरों के बाहर या भीड़-भाड़ वाली जगह पर कई जवानों, बूढ़ों या बच्चों को भीख मांगते जरूर देखा होगा. हाथ में कटोरा लिए या कभी-कभी महिलाएं छोटे छोटे बच्चों को गोद में लेकर ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगते दिखाई देती हैं. दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं जो दो वक्त की रोटी के लिए सड़कों पर भीख मांगने का काम करते हैं. भारत में भी भिखारियों की संख्या काफी ज्यादा है लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा भिखारी रहते हैं और वो एक महीने में कितनी कमाई कर लेते हैं चलिए इसी सवाल का जवाब हम आपको देते हैं.

भारत में भिखारियों की संख्या

एक सरकारी आंकड़े के मुताबिक भारत में भिखारियों की कुल संख्या 4,13,670 थी. ये आंकड़े 2011 की जनगणना से लिए गए हैं. इसमें से पुरुष भिखारियों की संख्या 2,21,673 और 1,91,997 महिलाएं हैं.

किस राज्य में सबसे ज्यादा भिखारी 

भिखारियों के मामले में शीर्ष स्थान पर पश्चिम बंगाल का नाम आता है यहां 81,244 भिखारी हैं जो देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है. पश्चिम बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश का नंबर आता है यहां 65,835 भिखारी हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, बिहार 
मध्य प्रदेश और राजस्थान आता है.

महीने में कितनी कर लेते हैं कमाई

भारत में भिखारियों की मासिक आय स्थान, भीड़ या शहर पर निर्भर करती है है. कोई भी आधिकारिक सर्वेक्षण भिखारियों की आय का सटीक डेटा प्रदान नहीं करता. लेकिन अनुमानत: एक सामान्य भिखारी प्रतिदिन 100-500 रुपये कमा लेते हैं, जिससे उनकी मासिक 3,000-15,000 रुपये के बीच होती है. वहीं बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता या लखनऊ में भिखारी प्रतिदिन 500-1,000 रुपये तक कमा सकते हैं यानी मासिक 15,000-30,000 रुपये. लेकिन देश में कई ऐसे भिखारी हैं जिनकी मासिक आय सुनकर आप हैरान रह जाएंगे हम आपको ऐसे ही भारत के टॉप-5 भिखारियों के बारे में बताते हैं. 

भारत के टॉप-5 अमीर भिखारी

भारत के अमीर भिखारियों में सबसे पहला नाम आता है मुंबई के भरत जैन का. भारत के सबसे अमीर भिखारी माने जाने वाले भरत जैन प्रतिदिन 2,000-2,500 रुपये कमाते हैं, जिससे उनकी मासिक आय 60,000-75,000 रुपये होती है. वहीं कोलकाता की लक्ष्मी दास 16 साल की उम्र से भीख मांग रही हैं और मासिक 30,000 रुपये तक कमाती हैं. बिहार के पटना की रहने वाली सरवतिया देवी मासिक 50,000 रुपये तक कमा लेती हैं और सालाना 36,000 रुपये बीमा प्रीमियम देती हैं. कृष्ण कुमार गीते भी मुंबई में भीख मांगकर अपना गुजारा करते हैं गीते रोजाना का 1500 रुपये कमा लेते हैं जिससे उनकी मासिक आय 45,000 रुपये होती है. वहीं संभाजी काले मुंबई के स्लम एरिया में रहते हैं और भीख मांगकर रोजाना 1500 रुपये कमाते हैं. 

इसे भी पढ़ें- कब-कब हो चुकी है मरे हुए इंसानों को जिंदा करने की कोशिश, जानें कितनी मिली थी कामयाबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget