एक्सप्लोरर

आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2025 जारी, अगला चरण फिजिकल टेस्ट; यहां देखें अपना रोल नंबर

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. चयनित उम्मीदवार अब फिजिकल टेस्ट और मेडिकल जांच के अगले चरण में शामिल होंगे.

भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आखिरकार 26 जुलाई को जारी कर दिया गया है. यह रिजल्ट भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है. जिन उम्मीदवारों ने 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच सीईई परीक्षा (Common Entrance Exam) दी थी, अब वे अपना नाम और रोल नंबर पीडीएफ लिस्ट में देख सकते हैं.

इस बार अग्निवीर भर्ती में जनरल ड्यूटी (GD), ट्रेड्समैन, टेक्निकल, महिला सैन्य पुलिस और अन्य पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गई थीं. परीक्षा के बाद अब सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और मेडिकल जांच शामिल हैं.

ऐसे देखें रिजल्ट

उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर ‘CEE Results 2025’ के लिंक पर क्लिक करें.
अपनी भर्ती रैली या जोन का चयन करें.
अब रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें.
पीडीएफ ओपन होने के बाद Ctrl+F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें.

क्या होगा आगे?

जिन उम्मीदवारों का नाम इस मेरिट लिस्ट में है, उन्हें अब फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसमें दौड़, पुलअप्स, बैलेंस टेस्ट आदि जैसे फिजिकल चैलेंज शामिल होंगे. जो अभ्यर्थी इस चरण में भी सफल होंगे, वे मेडिकल जांच के लिए भेजे जाएंगे.

किन पदों के लिए हुआ रिजल्ट घोषित?

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन
  • अग्निवीर टेक्निकल
  • अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस

सेना भर्ती में आगे क्या?

आर्मी की ओर से अग्निवीर भर्ती में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए रिजल्ट को ऑनलाइन ही जारी किया गया है. इससे न सिर्फ उम्मीदवारों को समय से जानकारी मिलती है, बल्कि प्रक्रिया में भरोसा भी बना रहता है. अगले कुछ हफ्तों में फिजिकल टेस्ट की तारीखें और स्थानों की जानकारी संबंधित रैली ऑफिस द्वारा जारी कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget