एक्सप्लोरर

अगर आपके नाम और फोटो से बना है फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट? तो तुरंत करें ये काम

Fake Instagram Account: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाना आम होता जा रहा है.

Fake Instagram Account: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाना आम होता जा रहा है. अगर कोई आपके नाम, तस्वीरों या निजी जानकारी का इस्तेमाल करके इंस्टाग्राम पर फेक प्रोफाइल बना रहा है तो यह आपकी पहचान की चोरी है और इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे कि लोगों को गुमराह करना, पैसे ऐंठना या आपकी छवि खराब करना. ऐसे में तुरंत कदम उठाना बेहद ज़रूरी है.

पहले यह पुष्टि करें कि अकाउंट वाकई आपकी नकल कर रहा है

कुछ इंस्टाग्राम पेज केवल फैन पेज या पैरोडी होते हैं जो नियमों के दायरे में आते हैं, बशर्ते वे साफ बताएं कि यह वास्तविक प्रोफ़ाइल नहीं है. लेकिन अगर कोई अकाउंट आपके नाम, तस्वीरों, बायो या किसी निजी जानकारी का दुरुपयोग कर रहा है और ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वह आप ही हैं तो यह "इम्पर्सोनेशन" माना जाएगा.

ध्यान दें कि क्या ये संकेत मिल रहे हैं

  • आपके नाम से लोगों को मैसेज भेजकर धोखाधड़ी की कोशिश
  • किसी से OTP, पैसे या व्यक्तिगत जानकारी मांगना
  • ऐसी पोस्ट या बातें जो आपकी इज्ज़त को नुकसान पहुंचा सकती हैं

क्या करें

  • उस प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट लें
  • उसका यूज़रनेम, पोस्ट, मैसेज और प्रोफाइल लिंक सेव करें
  • यह सब जानकारी रिपोर्ट या कानूनी कार्रवाई में काम आ सकती है

इंस्टाग्राम को रिपोर्ट करें

इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल की शिकायत दो तरीके से की जा सकती है – ऐप से और वेबसाइट से.

ऐप के ज़रिए:

  • उस फर्जी प्रोफाइल पर जाएं
  • तीन डॉट (⋯) पर टैप करें
  • “Report” चुनें → “Report Account” → “It’s pretending to be someone else”
  • फिर “Me” या “Someone I know” सेलेक्ट करें
  • आगे दिए निर्देशों को फॉलो करें और रिपोर्ट सबमिट करें

वेब ब्राउज़र के ज़रिए (यदि आपके पास इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है या मामला गंभीर है):

  • Instagram Impersonation Report Form खोलें
  • एक वैध फोटो आईडी अपलोड करें
  • आमतौर पर इंस्टाग्राम कुछ दिनों में जांच कर जवाब देता है

अपने जान-पहचान वालों को सतर्क करें

फेक प्रोफाइल के बारे में अपने दोस्तों, परिवार और फॉलोअर्स को जानकारी दें ताकि वे किसी भी धोखाधड़ी का शिकार न बनें. एक स्टोरी या पोस्ट डालें जैसे: “कोई मेरे नाम से फेक इंस्टाग्राम प्रोफाइल चला रहा है. कृपया उससे कोई संपर्क न करें और उसे रिपोर्ट करें.” जितने ज़्यादा लोग उस अकाउंट को रिपोर्ट करेंगे, उतनी जल्दी इंस्टाग्राम उसे हटाएगा.

अगर इंस्टाग्राम कार्रवाई नहीं करता तो ये करें

अगर रिपोर्ट करने के बाद भी कोई जवाब नहीं आता तो आप दोबारा रिपोर्ट करें ऐप और वेब दोनों से, Instagram Help Center पर जाएं, ट्विटर या थ्रेड्स पर @Instagram या @Creators को टैग करके जानकारी दें, अगर आपके पास बिज़नेस या वेरिफ़ाइड अकाउंट है, तो Meta Business Support से संपर्क करें, लगातार प्रयास करने पर केस पर ध्यान दिया जाता है.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में Work From Home स्कैम का खुलासा! जानिए कैसे चलता था करोड़ों का खेल और क्या हैं बचने के उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smart TV Power Consumption:एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget