एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा में हंगामे पर प्रशांत किशोर बोले, 'शराब और बालू माफिया को जिताने का नतीजा है'

Bihar Politics: सुपौल के राघोपुर में जन सुराज पार्टी की जनसभा में प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति पर हमला बोला. उन्होंने शराब और बालू माफिया के सहारे जीतने वालों पर सवाल उठाए.

बिहार के सुपौल जिला के राघोपुर में शुक्रवार (25 जुलाई) को जन सुराज पार्टी ने बिहार बदलाव जनसभा किया. इसमें बड़ी संख्या में लोग उमड़े. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन सुराज अभियान के संयोजक प्रशांत किशोर ने राज्य की राजनीति और हालिया विधानसभा हंगामे पर तीखी प्रतिक्रिया दी.

प्रशांत किशोर ने कहा कि आज बिहार की राजनीति ऐसी स्थिति में पहुंच गई है, जहां शराब और बालू माफिया की मदद से जीतने वाले लोग विधानसभा पहुच रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिन्हें न भाषा का ज्ञान है, न लोकतंत्र की समझ, वे आज सदन में बैठकर जनता की आवाज दबा रहे हैं.

'जनता से कोई सरोकार नहीं'

उन्होंने सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता जिसे चुनकर भेजती है, वह जनता की समस्याओं को उठाने के बजाय आपसी विवाद और अराजकता में उलझ जाते हैं. उन्होंने कहा, ''पक्ष हो या विपक्ष, दोनों को जनता ने अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजा है, लेकिन उन्हें इससे कोई सरोकार ही नहीं.''

'एक के बदले 10 FIR हो जाए कोई चिंता नहीं'

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि जन सुराज अभियान का मकसद ऐसी ही बिखरी और असंवेदनशील व्यवस्था को बदलना है. उन्होंने कहा कि जब तक ईमानदार और जागरूक लोग राजनीति में नहीं आएंगे, तब तक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद करना व्यर्थ है.

सभा में स्थानीय ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और प्रशांत किशोर की बातों का समर्थन किया. जन सुराज की यह सभा क्षेत्र में राजनीतिक चेतना जगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है.

सुपौल में प्रशांत किशोर ने विधानसभा घेराव मामले में FIR होने पर कहा कि गरीब लोगों के लिए आवाज उठाने पर अगर FIR होना है तो एक के बदले 10 FIR हो जाए कोई चिंता नहीं है.

'तेजस्वी धमकी क्यों दे रहे हैं'

प्रशांत किशोर ने विधानसभा में हाथापाई पर नेताओं को घेरा और कहा, ''जब शराब और बालू माफिया विधानसभा में बैठेंगे तो मारपीट ही होगा, कोई संवाद तो होगा नहीं.''

तेजस्वी यादव के विधानसभा चुनाव बहिष्कार वाले बयान पर प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी धमकी क्यों दे रहे हैं, चुनाव बहिष्कार कर के दिखाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget