एक्सप्लोरर

चौथे टेस्ट के बाद जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास? मोहम्मद कैफ के बयान से पूरी दुनिया हैरान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एक हैरान करने वाला बयान दिया है. कैफ का मानना है कि जसप्रीत बुमराह जल्द टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. यहां जानिए कैफ ने ऐसा क्यों कहा.

जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं. ऐसा कहा है पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने. कैफ के इस बयान से पूरी दुनिया हैरानी में पड़ गई है. कैफ का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में अपना सबकुछ झोंक देने के बाद भी नाकाम रहने के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं.

बता दें कि जसप्रीत बुमराह मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में काफी थके हुए दिख रहे हैं. वह अपनी पुरानी लय में नजर नहीं आ रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में बुमराह अब तक 28 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला है. इस दौरान बुमराह ने 95 रन दे डाले हैं. उन्होंने शुक्रवार को तीसरे दिन के आखिरी सेशन में जैमी स्मिथ का विकेट अपने नाम किया. 

बुमराह पांचवां टेस्ट नहीं खेलेंगे, वह संन्यास भी ले सकते हैं- मोहम्मद कैफ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट किए गए अपने वीडियो में कहा, "मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह अगला टेस्ट (पांचवां) नहीं खेलेंगे. वह शायद संन्यास भी ले लें. वह अपने शरीर के साथ संघर्ष कर रहे हैं. इस टेस्ट मैच में उनकी गति कम हो गई है. बुमराह एक ईमानदार इंसान हैं, अगर उन्हें लगता है कि वह देश को अपना शत-प्रतिशत नहीं दे पा रहे, तो वह खुद को इस फॉर्मेट से अलग कर लेंगे. विकेट न मिलना एक अलग बात है, लेकिन उनकी गेंदों की गति भी 125-130 किमी प्रति घंटे तक सिमट गई है."

मोहम्मद कैफ का मानना है कि फैंस को अब इस सच्चाई के लिए खुद को तैयार करना चाहिए कि भविष्य में वो बुमराह को टेस्ट क्रिकेट में कम ही खेलते देखेंगे. कैफ ने कहा, "बुमराह के जज्बे और समर्पण को लेकर कोई शक नहीं है, लेकिन अब उनका शरीर जवाब देने लगा है. इस टेस्ट में खराब प्रदर्शन साफ दिखाता है कि आगे जाकर उन्हें टेस्ट मैच खेलने में दिक्कत होगी. शायद वह टेस्ट क्रिकेट से ही दूर हो जाएं. विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन के बाद अब भारतीय फैंस को बुमराह के बिना खेल देखने की आदत डालनी होगी. मैं चाहता हूं कि मेरी यह भविष्यवाणी गलत साबित हो, लेकिन जो देखा, वही कह रहा हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल? कोच ने तोड़ी चुप्पी
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल? कोच ने तोड़ी चुप्पी
सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली
सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget