एक्सप्लोरर

लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानें 26 जुलाई 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

Gold Price: सोना और चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है. इसके दाम रोजाना आधार पर तय किए जाते हैं और इसके लिए कई फैक्टर जिम्मेदार है.

Gold Price Today: अमेरिका के हाल में जापान और फिलिपींस के साथ ट्रेड डील के बीच सोने की कीमतों में पिछले तीन दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिली है. चांदी भी एक दिन स्थिर रहने के बाद आज इसकी चमक फीकी पड़ी है. सोना और चांदी की कीमत में शनिवार यानी 26 जुलाई 2025 को कमी हुई है. आज 24 कैरेट सोना 1,00,470 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से मिल रहा है, जो एक दिन पहले 1,00,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा था. शुक्रवार को सोने की कीमत में 1380 रुपये की कमी आई थी, वहीं चांदी भी 1200 रुपये सस्ती हो गई थी. आज 22 कैरेट सोना 92,090 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 18 कैरेट सोना 75,350 रुपये की दर से बिक रहा है. 

आपके शहरों का ताजा भाव

आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,00,620 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 92,240 रुपये और 18 कैरेट सोना 75,470 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. जबकि आर्थिक राजधानी मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और आईटी सिटी बेंगलुरू में 24 कैरेट सोना 1,00,470 रुपये तो वहीं 22 कैरेट सोना इन शहरों में 92,090 रुपये की दर से बिक रहा है. 18 कैरेट सोना मुंबई में 75,350 रुपये, चेन्नई में 75,890 रुपये और कोलकाता-बेंगलुरू में 75,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है.

कैसे तय होता है रेट?

सोना और चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है. रोजाना आधार पर इसके दाम तय किए जाते हैं. इसके लिए कई फैक्टर जिम्मेदार है, जिनमें विनिमय मुद्रा दर, डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव, सीमा शुल्क शामिल है. साथ ही, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल का भी असर सोने की कीमतों पर पड़ता है. अगर वैश्विक बाजार में अनिश्चितता की स्थिति बनती है तो निवेशक बाजार से दूरी बनाकर सोने जैसे सुरक्षित निवेश में अपना पैसा लगाना बेहतर समझते है. 

भारत में सोने का सामाजिक-आर्थिक महत्व भी है. यहां पर किसी भी शादी से लेकर पर्व त्योहार में सोने का होना बहुत ही शुभ माना जाता है. इसके अलावा, किसी परिवार के पास सोने का होना उस परिवार की संपन्नता का भी प्रतीक माना जाता है. सोने ने हर दौर में महंगाई की तुलना में बेहतर रिटर्न देने वाला संपत्ति वर्ग होने को सिद्ध किया है. यही वजह है कि हमेशा इसकी मांग बनी रही है.

ये भी पढ़ें: आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को लग सकता है झटका! जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?
Petrol- Diesel Price: विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget