एक्सप्लोरर

JNU Admission 2025: जेएनयू की पहली मेरिट लिस्ट जारी, 30 जुलाई से शुरू होगा एडमिशन प्रोसेस

JNU ने UG और COP कोर्सेस के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है, जिसे छात्र 26 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं. एडमिशन और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होगी.

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. विश्वविद्यालय ने अपने अंडरग्रेजुएट (UG) और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी (COP) कोर्सेस के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है. अब वे सभी छात्र जिन्होंने दाखिले के लिए आवेदन किया था, वे अपने लॉगिन विवरण का इस्तेमाल कर आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं.

26 जुलाई तक देखें मेरिट लिस्ट
जेएनयू की आधिकारिक सूचना के मुताबिक पहली मेरिट सूची को देखने की अंतिम तारीख 26 जुलाई, 2025 है. छात्रों को सूची में अपना नाम, श्रेणी, प्राप्त अंकों के साथ-साथ संबंधित विषय और विश्वविद्यालय का नाम दिखाई देगा. यह लिस्ट यह तय करती है कि कौन छात्र जेएनयू के प्रतिष्ठित कोर्सेस में प्रवेश पा सकेंगे.

30 जुलाई से एडमिशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू
मेरिट सूची जारी होने के बाद अब अगला कदम है एडमिशन रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज़ सत्यापन. जेएनयू प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यूजी कोर्स के लिए यह प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होगी, जबकि COP कोर्स के लिए यह 4 अगस्त से शुरू होगी.

छात्रों को फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए जेएनयू कैंपस आना होगा. साथ ही दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय प्रवेश शुल्क भी भरना होगा. जो छात्र इस प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे, उनकी सीट आगे की मेरिट लिस्ट में दूसरे उम्मीदवारों को दे दी जाएगी.

1 अगस्त को आएगी दूसरी मेरिट लिस्ट
पहली सूची के बाद जिन छात्रों का नाम नहीं आया है, उनके लिए दूसरा मौका भी मौजूद है. जेएनयू ने ऐलान किया है कि प्रवेश की दूसरी मेरिट लिस्ट 1 अगस्त, 2025 को जारी की जाएगी. ऐसे में जिन छात्रों को अभी मौका नहीं मिला है, वे अगली सूची का इंतजार कर सकते हैं.

कैसे करें मेरिट लिस्ट डाउनलोड?

  1. आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं.
  2. ‘JNU UG/COP 2025 प्रथम मेरिट सूची’ लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  4. आपकी मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  5. उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर रखें.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?
AI के इस्तेमाल से पढ़ाई पर कितना असर, फायदा या नुकसान?
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget