एक्सप्लोरर

Hariyali Teej 2025 पर महिलाएं अपनी राशि अनुसार करें उपाय, रिश्ते में आएगी मजबूती

Hariyali Teej 2025 Date: हरियाली तीज 27 जुलाई को है. इस दिन अखंड सौभाग्य पाने के लिए स्त्रियां शिव जी से जुड़े विशेष उपाय करती है. कहते हैं राशि अनुसार हरियाली तीज पर उपाय करने पर दोगुना लाभ मिलता है.

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज अर्थात अखंड सौभाग्य पाने वाला व्रत. हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है, साथ ही इस व्रत के प्रताप से व्रतकर्ता महिलाओं के अनिष्ट ग्रहों की भी शांति स्वतः हो जाती है. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार हरियाली तीज के दिन स्त्रियों को राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय करना चाहिए. इससे दोगुना फल मिलता है. इस साल हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को है.

हरियाली तीज पर राशि अनुसार उपाय

  1. मेष राशि - मेष राशि पर अभी शनि की साढ़ेसाती चल रही है. ऐसे में हरियाली तीज के दिन स्त्रियां शिवलिंग पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर जरुर चढ़ाएं. मान्यता है इससे शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है.
  2. वृषभ राशि - वृष राशि की महिलाओं को हरियाली तीज पर दूध और दही से महादेव का अभिषेक करना चाहिए साथ ही वट वृक्ष का पेड़ मंदिर में लगाएं. कहते है इससे संतान और पति को लंबी आयु का वरदान मिलता है.
  3. मिथुन राशि - मिथुन राशि की स्त्रियां हरियाली तीज के दिन सुहागिनों को सुहाग की सामग्री भेंट करें. साथ ही बेलपत्र का पेड़ घर में लगाएं. ये उपाय जीवन में तमाम दुखों से छुटकारा दिलाता है.
  4. कर्क राशि - कर्क राशि की महिलाएं इस दिन महादेव को एक मुठ्‌ठी चावल चढ़ाएं और दान में चावल दें. इससे धन संबंधी समस्या का समाधान होता है.
  5. सिंह राशि-  सिंह राशि वालों को पति की लंबी आयु के लिए और अच्छे स्वास्थ के लिए इस दिन शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाना चाहिए और किसी मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं.
  6. कन्या राशि - कन्या राशि वाली स्त्रियां धतूरा और उसका फल शिवलिंग पर अर्पित करें, इस दौरान शिव का द्वादश मंत्र जपें. इस उपाय के फल स्वरूप व्यक्ति को तरक्की की प्राप्ति होती है.
  7. तुला राशि -  तुला राशि के महिलाएं शिवलिंग पर गुलाब के फूल चढ़ा सकते हैं. साथ ही माता पार्वती को सुहाग का सामान भेंट करें.
  8. वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि की स्त्रियां हरियाली तीज के दिन भोग में खीर अर्पित करें और फिर इसे कन्याओं में बांट दें.
  9. धनु राशि - धनु राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है. ऐसे में आप हरियाली तीज पर काली उड़द, जूते चप्पल का दान दें
  10. मकर राशि -  मकर राशि की महिलाओं को हरियाली तीज वाले दिन चीटियों को शक्कर मिला आटा जरुर खिलाना चाहिए. इससे पितर और देव दोनों प्रसन्न होते है.
  11. कुंभ राशि -  कुंभ राशि  की स्त्रियां इस दिन पंचामृत के अभिषेक करें और फिर शिव चालीसा का पाठ करें. शनि की साढ़ेसाती की अशुभता दूर होती है.
  12. मीन राशि - मीन राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन पार्वती चालीसा का पाठ करना चाहिए. वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी का अंत होता है.

Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी व्रत करने का क्या है सही नियम ? 90% लोग करते हैं ये गलती

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Bursle)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: जगन्नाथ रथ यात्रा पर गुरुवार और सिद्ध योग, क्या है संकेत और महत्व
जगन्नाथ रथ यात्रा पर गुरुवार और सिद्ध योग, क्या है संकेत और महत्व
Kark Sankranti 2026: कर्क संक्रांति, कल से शुरू होगा 'दक्षिणायन', जानें शुभ मुहूर्त, पुण्य काल और महा पुण्य काल का सही समय
Kark Sankranti 2026: कर्क संक्रांति, कल से शुरू होगा 'दक्षिणायन', जानें शुभ मुहूर्त, पुण्य काल और महा पुण्य काल का सही समय
Jagannath Temple Mahaprasad: भगवान जगन्नाथ के भोग को क्यों कहते हैं 'अबाढ़ा'? नाम के पीछे छिपा है सामाजिक समरसता का यह बड़ा सच
क्यों जमीन पर गिरा दाना भी दोबारा खा लेते हैं लोग? जानें जगन्नाथ पुरी के 'अबाढ़ा' महाप्रसाद का अनोखा नियम!
Jagannath Rath Yatra 2026: रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, क्यों मनाई जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा?
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; क्यों मनाई जाती है पुरी रथ यात्रा?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget