एक्सप्लोरर

बिहार SIR पर चिराग पासवान का राहुल गांधी को खुला चैलेंज, कहा- 'अगर उनके पास...'

Chirag Paswan on Bihar SIR: राहुल गांधी ने कहा था कि बिहार में SIR के नाम पर SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों के वोट चुराए जा रहे हैं. इस पर चिराग पासवान ने उन्हें ओपन चैलेंज दिया है.

बिहार में जारी SIR को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक बवाल मचा हुआ है. इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार इस मुद्दे पर सरकार और चुनाव आयोग को घेर रहे हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नेता विपक्ष राहुल गांधी और आरजेडी को खुला चैलेंज दिया है. चिराग ने कहा कि अगर राहुल जी, कांग्रेस या आरजेडी के पास सबूत हैं तो दिखाएं. 

एलजेपीआर नेता चिराग पासवान ने कहा, 'यह केवल हंगामा करते हैं सदन नहीं चलने देते, केवल हंगामा करते हैं. कोई भी घुसपैठिया हमारे देश में हमारे अधिकार वोटिंग का प्रयोग नहीं कर पाएगा. यह हम सभी की जिम्मेदारी है. विपक्ष अपनी हार मन चुका है अभी तक यह EVM का बहाना ढूंढ़ते थे अब इन्होंने इसका बहाना बना लिया है.'

इनमें चुनाव बहिष्कार की हिम्मत नहीं- चिराग पासवान 

वहीं तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार पर चिराग पासवान ने कहा कि वो सिर्फ धमकी देते हैं. चिराग ने कहा, 'अगर इनमें हिम्मत है तो चुनाव का बहिष्कार करके दिखा दें. इनमें हिम्मत नहीं है. यह सिर्फ धमकी देने का काम करते हैं. वोटरों को डरा कर यह जीतना चाहते हैं. यह केवल झूठ बोलते हैं और भ्रम फैलाते हैं. राजद और कांग्रेस हार सामने देखकर डरे हुए हैं. 

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि बिहार में SIR के नाम पर SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों के वोट चुराए जा रहे हैं. इसको लेकर वह लगातार केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं. हाल ही में उन्होंने कहा कि हमारे पास वोट चोरी करने के चुनाव आयोग के 100 फीसदी पुख्ता सबूत हैं. हम उन्हें भी सामने लागाएं और आप इसके अंजाम से बच नहीं पाएंगे. 

बिहार SIR पर चुनाव आयोग ने दिए ये आंकड़े  

चुनाव आयोग ने बताया है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. इस प्रक्रिया में 99.8 फीसदी वोटर कवर हो चुके हैं. करीब 7.23 करोड़ वोटर्स ने इस पर विश्वास जताया है. SIR के बाद करीब 56 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काटा जाएगा, जिसमें 22 लाख की मौत हो चुकी है. 35 लाख मतदाता पलायन कर चुके हैं और 7 लाख ऐसे मतदाता हैं, जिनका नाम एक से अधिक जगह पर दर्ज है. 

यह भी पढ़ें- पहले बौखलाया और अब नरम पड़े तेवर... पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले संगठन TRF से क्यों पल्ला झाड़ने लगा पाकिस्तान? ये हैं 5 वजहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget